संक्षेपण
 
 
कोहनी और घुटने का कालापन है सामान्य समस्या।
घरेलू उपायों के जरिये पाया जा सकता है। इससे छुटकारा।
शहद का इस्तेमाल इस कालेपर को दूर कर सकता है।
आप चाहें तो एलोवेरा जैल का भी इस्तेमाल कर सकते है।
         न क्रीम काम आती है और न ही स्क्रब। कोहनी और घुटने की कालिमा इतनी आसानी से कहां जाती है। लेकिन चंद घरेलू उपाय अपनाकर आप पा सकती हैं इस परेशानी से निजाज। इस लेख में जानें कोहनी और घुटनों की सफाई के लिए घरेलू उपाय।
         आपका चेहरा तो चांद सा है और आपकी बाहें भी रेशम की किसी डोर सी। लेकिन, कोहनी... कोहनी का रंग न तो आपके चेहरे के साथ मेल खा रहा है और न ही आपकी बाजुओं की खूबसूरती ही बढ़ा रहा है। समस्या तो है। ऐसा अक्सर होता है कि हमारे शरीर के जोड़, खासकर कोहनी और घुटने सही प्रकार से साफ नहीं हो पाते। इन पर जमा मैल आपके रूप को नुकसान पहुंचा सकता है।
         कोहनी और घुटनों की त्वचा का कालापन एक आम समस्या है। इससे छुटकारा पावना आसान नहीं, पर नामुमकिन भी नहीं है। चंद आसान उपाय अपनाकर इस दिक्कत से निजात पाई जा सकती है
कोहनी और घुटनों की सफाई के लिए आम घरेलू उपाय
घुटने और कोहनी की सफाई के लिए सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय है नींबू और मलाई को पेस्ट। नींबू की छील कर उसमे मलाई मिला लें, नींबू रस से त्वचा की गंदगी दूर होती है।
आप त्वचा पर नींबू छिलके को भी रगड़ सकते है। इससे भी त्वचा की अच्छी सफाई होती है।
कोहनी और घुटने का रंग हमारी त्वचा के रंग सेे अलग होता है। हममें से कई लोगों को शायद ये पता नहीं होगा कि घुटने और कोहनी की सफाई के लिए शहद एक अच्छा विकल्प है। ऐसे में आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। शहद त्वचा को नरम रखता है, जो बहुत लाभ पहुंचाता है।
एलोवेरा भी घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एक अच्छा विकल्प है, काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जैल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे भी साफ होते है।
मलाई को दाग-धब्बे वाले त्वचा पर रगड़ने से वहां की त्वचा साफ होती है और त्वचा मुलायम होती है।
झांवां या स्क्रबर मृत त्वचा को हटाने में काफी प्रभावशाली होता है। नहाते समय झांवें को गीला करके उससे कोहनी और घुटने की सफाई करें।
नारियल का तेल माॅइस्चराइजिंग गुण से समृद्ध होता है और त्वचा के लिए एक अच्छा टाॅनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती।
 
 For Asthma 
Boil some leaves of vilwam.. 
More..
 
For Cough and Cold 
Boil one teaspoon of fenugreek (Methi)..
More..
 
For Back Pain 
Mix equal parts of the juice of karinochi.. 
More..
 
For Common Cold
This is perhaps the commonest of all..
More..
 
View All