A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » June 2024 ke tyohar । June 2024 Hindu Calendar

June Festival List 2024 : जून 2024 के सभी व्रत और त्योहार! वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, निर्जला एकादशी समेत ये मुख्य फेस्टिवल, देखिए पूरी लिस्ट

June Festival List 2024 / June 2024 ke tyohar / June 2024 Hindu Calendar

June Festival List 2024 हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना ज्येष्ठ माह होता है. इस माह की शुरुआत वैशाख पूर्णिमा तिथि की समाप्ति से होती है. जून में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ेंगे। जून महीने में भारत में मनाये जाने वाले त्यौहारों की सूची, जून 2024 की पंचांग जानकारी, व्रत, सूर्योदय, सूर्यास्तम, मासिक अवकाश और भी बहुत कुछ।

June 2024 ke tyohar।June 2024 Hindu Calendar

June Festival 2024 List हिंदी कलेंडर के हिसाब से इस महीने जेष्‍ठ का महीना रहता है और कई छोटे-बेड़े तीज-त्‍योहार आते हैं, जिनका अपना पौराणिक महत्‍व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 24 मई से ज्येष्ठ मास शुरू हो रहा है. भीषण गर्मी और लू के लिए जाना जाता है यह महीना कई महत्वपूर्ण व्रतों और त्योहारों को लिए हुए आता है. जून महीने में वट सावित्री पूजा, निर्जला एकादशी , अपरा एकादशी , शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2024 Date) समेत कई व्रत-त्योहार हैं. आइए जानते हैं कि जून के महीने में कौन से व्रत और त्योहार पड़ेंगे.

जून 2024 के तीज-त्‍योहार की लिस्‍ट / List of Teej festivals of June 2024

  • हनुमान जयंती - ये तेलुगु हनुमान जयन्ती होगी - 1 जून 2024
  • अपरा एकादशी - 2 जून 2024
  • मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण) - 4 जून 2024
  • विश्व पर्यावरण दिवस - 5 जून 2024
  • वट सावित्री पूजा, शनि जयंती - 6 जून 2024
  • महाराणा प्रताप जयंती - 9 जून 2024
  • विनायक चतुर्थी - 10 जून 2024
  • स्कंद षष्ठी - 11 जून 2024
  • धूमावती जयंती, मासिक दुर्गा अष्टमी - 14 जून 2024
  • मिथुन संक्रांति - 15 जून 2024
  • गंगा दशहरा - 16 जून 2024
  • गायत्री जयंती - 17 जून 2024
  • निर्जला एकादशी - 18 जून 2024
  • प्रदोष व्रत (शुक्ल)- 19 जून 2024
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ज्येष्ठ पूर्णिमा वत - 21 जून 2024
  • कबीरदास जयंती -22 जून 2024
  • कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी - 25 जून 2024

अपरा एकादशी (2 जून)

अपरा एकादशी का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है और उनके नाम का जप करके उनकी भक्ति की जाती है। धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि इस व्रत को रखने से अनेक पापों का नाश होता है और व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष की प्राप्ति में सहायता मिलती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त - एकादशी 2 जून, 2024 रविवार को सुबह 05.04 मिनट पर प्रारम्भ हो जाएगीऔर एकादशी तिथि 3 जून, 2024 सोमवार को रात 02:41 मिनट पर समाप्त होगी।

वट सावित्री व्रत (6 जून)

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं। इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा होती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त - अमावस्या 05 जून को शाम 07 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और 06 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर समाप्‍त हो जाएगी।

शनि जयंती (6 जून)

ज्येष्ठ मास में ही शनि देव, जो न्याय और कर्म के कारक माने जाते हैं, की जयंती भी मनाई जाती है। कब मनाई जाएगी शनि जयंती?, जानिए तिथि शुभ मुहूर्त, पूजा विधि मंत्र?

धूमावती जयंती (14 जून)

मां पार्वती का अत्यंत उग्र रूप माता धूमावती कहा जाता है। उनके अवतरण दिवस को जयंती के रूप में मनाया जाता है। मां धूमावती को विधवा स्वरूप में दिखाया गया है और उनका वाहन कौवा है। वो श्वेत वस्त्र धारण करी हैं और उनके केश खुले रहते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि एक बार माता पार्वती को इतनी भूख लगी कि उन्‍हों शिव जी को ही निगल लिया और उसके बाद उनके शरीर में वषि फैल गया, जिससे वे कुरूप हो गईं। भगवान शिव ने भी उन्‍हें श्राप दिया और उन्‍हें विधवा के रूप में पूजा जाने लगा।

गंगा दशहरा (16 जून)

हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ज्‍यादा विशेष है और इस दिन दान-पुण करके जातक अपने पापों की सजा से मुक्ति पा सकता है। गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत गंगा नदी में सनान करके करें। इसके अलावा, सूर्य को अर्घ्‍य दें और गंगा आरती कर मंत्रों का जाप करें।

पूजा का शुभ मुहूर्त - 16 जून को रात 02 बजकर 32 मिनट पर गंगा दशहरा शुरू होगा और इसका समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर होगा।

गायत्री जयंती (17 जून)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि देवी गायत्री सभी देवताओं की मां हैं। इनके अवतरण दिवस को जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आप पूरे दिन यदि गायत्री मंत्र का उच्‍चारण करते हैं, तो आपको शुभ फलों की प्राप्‍ताी होती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त - पूरे दिन आप कभी भी देवी गायत्री की पूजा कर सकते हैं।

निर्जला एकादशी (18 जून)

भगवान विष्णु की उपासना के लिए एकादशी व्रत रखा जाता है। जो भी यह व्रत रखता है, उसे न तो कुछ खाना होता है और न ही वह जल पी सकता है। यह हिंदू धर्म के बहुत ही कठिन व्रतों में से एक व्रत होता है। जो लोग यह व्रत रखते हैं उन्‍हें सभी सिद्धियों की प्राप्ति के साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त - एकादशी 17 जून सुबह 04:43 पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 18 जून सुबह 06:24 पर हो रहा है। ऐसे में निर्जला एकादशी व्रत 18 जून 2024के दिन रखा जाएगा और इस व्रत का पारण 19 जून को किया जाएगा।

Tags: june festival tyohar list June Festival List 2024 June 2024 ke tyohar June 2024 Hindu Calendar Jyestha maas 2024 June Month Festival 2024 June 2024 Hindu Calendar हिन्दू कैलेंडर जून 2024 hindi calendar panchang for june festival list hindu festivals list june 2024 festival list know vrat tyohar date day vat savitri shani jayanti ganga dussehra pradosh vrat

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. welcomenri इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):