A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » Vastu Tips : Increase Positive Energy in Home

Vatu Tips Positive Energy : ये हैं घर में पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखने के लिए करें सिर्फ ये 5 आसान उपाय

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, घर में पॉजिटिव माहौल को सुकून बनाए रखने के लिए आजमाएं वास्तु शास्त्र के ये उपाय घर और जीवन में पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि और नेगेटिव एनर्जी को नष्ट कर देंगे..

how to increase positive energy in home

Vastu Tips Increase Positive Energy in Home भारतीय वास्तुशास्त्र जिस मौलिक सिद्धांत पर काम करता है, वह है घर और जीवन में पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि और नेगेटिव एनर्जी को नष्ट करना. सामान्य तौर यदि घर में या घर के आस-पास कोई ऐसी संरचना, पेड़े-पौधे, वस्तु आदि है जिनसे नेगेटिव एनर्जी में वृद्धि होती है, तो वह वास्तुशास्त्र के अनुसार गंभीर वास्तुदोष माना जाता है. इन वास्तुदोषों को दूर कर घर और जीवन को बुरे प्रभावों से बचाया जा सकता है और पॉजिटिव एनर्जी को बरकार रखा जा सकता है. कैसे? यहाँ पढ़े:

  • सूरज की रोशनी है जरूरी अगर आप अपने आस-पास के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखना चाहती हैं तो आपके लिए नियमित रूप से सूरज की रोशनी लेनी जरूरी है।
  • घर की सफाई का रखें ध्यान वैसे तो पूरे घर की सफाई जरुरी है लेकिन एंट्री यानी प्रवेश द्वार पर ज्यादा ध्यान दें। कचरा भी वास्तु दोष बढ़ाता है। इसे साफ सुथरा रखें और यहां हमेशा अच्छी रौशनी होनी चाहिए। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर गणेश जी की मूर्ति या स्टिकर लगाना भी अच्छा माना जाता है।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक सूखे पौधे, मृतप्राय कलाकृतियां या नकरात्मक पेंटिग्स अच्छे नहीं माने जाते। इसलिए ड्रॉइंग रूम की सजावट के लिए ऐसी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। साथ ही अगर आप घर में फूलों को जगह दे रहे हैं तो इन्हें हर दिन बदलें और ताजे फूल लगाएं। मुरझाए हुए फूल भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।
  • कुछ चीजें आप बदल नहीं सकते जैसे- घर के बाहर गंदा नाला, घर के आसपास फैक्ट्री, या सूखे ठूंठ हो चुके पेड़। लिहाजा घर में बेडरूम के साथ ही ड्रॉइंग रूम में भी पर्दों का इस्तेमाल करें। इससे घर के बाहर के इन नकारात्मक दृश्यों से बचा जा सकता है।
  • यदि घर की दीवारों में सीलन आ गई हो, जगह-जगह से प्लास्टर उखड़ रहा हो या घर का कोई नल टपकता हो तो इसकी तुरंत मरम्मत करवाएं। इनसे भी घर में नेगेटिविटी बढ़ती है।
  • छत- घर की छत पर भी ध्यान देना जरुरी है। छत पर कबाड़ या फालतू सामान इक्ट्ठा कर न रखें। इसका भी परिवार के सदस्यों पर असर पड़ता है। जितना हो सके इसे साफ सुथरा रखें।
  • तुलसी का पौधा भी कई तरह के वास्तु दोष दूर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। लेकिन इसके लिए तुलसी की सही देखभाल जरुरी है। तुलसी के पौधे में हर रोज सुबह पानी दें और शाम में दिया जलाएं।
  • आपका घर कितना ही पुराना क्यों ना हो, समय-समय पर घर की मरम्मत और रंग-रोगन करवाते रहना चाहिए। इससे घर में ताजगी और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
  • अरोमा ऑयल का करें इस्तेमाल सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप घर में अरोमा ऑयल जलाएं। इसकी खुशबू से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मन को शांति भी मिटी है। वातावरण को पॉजिटिव बनाए रखने के लिए दिनभर में कम से कम 3 बार रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें या शाम के समय कपूर जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलने दें। इस उपाय से आपके घर में हमेशा ऊर्जा बनी रहेगी और लोगों का मन शांत रहेगा।
  • मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाएं पॉजिटिव औरा बनाए रखने के लिए आप यदि मुख्य द्वार पर एक विंड चाइम लगाते हैं तो ये आपके घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यदि विंड चाइम की आवाज आपके कानों में रोज पड़ती है तो ये मस्तिष्क के द्वार खोलने में मदद करती है। इसकी आवाज से घर के भीतर किसी भी नकारात्मक शग्क्ति का प्रवेश नहीं हो पाता है।

यदि आप यहां बताए वास्तु के कुछ उपायों को आजमाएंगी तो आपके घर में हमेशा पॉजिटिव वातावरण बना रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

Tags: how to increase positive energy in home, positive energy in home, vastu tips, attract positive energy

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):