You are Here :
Home »
Ajab Gajab News »
Ganga Dussehra 2024: date & time, puja vidh, subh mahurat and importance
गंगा दशहरा 2024: जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व | Ganga Dussehra 2024: date & time, puja vidh, subh mahurat and importance
सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। यह पर्व ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नाम के स्मरण मात्र से ही सभी पापों का अंत हो जाता है।
शास्त्रों में गंगा दशहरा पर्व का बेहद महत्व बताया गया है। मान्यता है कि भागीरथी की तपस्या के बाद जब गंगा माता धरती पर अवतरित हुई थी, उस दिन ज्येष्ठ पक्ष के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी। आज गंगा दशहरा साल 2024 में कब (Ganga Dussehra 2024 Kab Hai) मनाया जाएगा। कब है तिथि, गंगा दशहरा पूजा विधि और गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त, गंगा दशहरा के महत्व के बारे में बताएंगे।
गंगा दशहरा पूजा विधि (Ganga Dussehra Puja Vidh)
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा जी में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि ये संभव न हो पाए, तो घर के पास किसी तालाब या नदी में गंगा मईया का ध्यान करते हुए स्नान करना चाहिए। इसके बाद गंगा जी की पूजा में समस्त सामग्री जो भी संभव हो दस प्रकार की होनी चाहिए, उन्हें अर्पित होनी चाहिए। गंगा मईया का पूजन करने के बाद किसी जरूरत मंद को दान करना चाहिए। दान किए जाने वाली वस्तुओं में अगर दस प्रकार की या दस की संख्या में हो तो बहुत शुभ माना जाता है।
सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके बाद ॐ श्री गंगे नमः का उच्चारण करते हुए मां गंगे का ध्यान कर अर्घ्य दें. इस समय निम्न मंत्र का जरूर स्मरण करें।
साल 2024 में गंगा दशहरा कब है। (Ganga Dussehra Kab Hai 2024)
गंगा दशहरा 2024 में 16 जून 2024, शनिवार के दिन मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra Subh Mahurat)
- दशमी तिथि शुरू होने की तिथि और समय - 16 जून सुबह 02:30 बजे से
- दशमी तिथि खत्म होने की तिथि और समय - 17 जून सुबह 04:40 बजे तक
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून सुबह 02:30 पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 17 जून सुबह 04:40 पर हो जाएगा. इस विशेष दिन पर उदया तिथि को महत्व दिया जाता है. ऐसे में गंगा दशहरा पर्व 16 जून 2024, शनिवार के दिन मनाया जाएगा. इस विशेष दिन पर अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि का निर्माण हो रहा है, जो सुबह 05:45 से सुबह 11:12 तक रहेगा. वहीं इस दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है जो शाम 06:14 से 17 जून सुबह 05:27 तक रहेगा.
गंगा दशहरा पूजा विधि
गंगा दशहरा के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करें. ऐसा यदि संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और मां गंगा की विधिवत उपासना करें. उन्हें सिंदूर, अक्षत, फल, फूल, मिठाई इत्यादि का भोग अर्पित करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इस दौरान भगवान शिव की भी विधिवत उपासना करें और महादेव के मंत्र व स्तोत्र का पाठ करें. पूजा के दौरान गंगा चालीसा व गंगा स्तुति का पाठ करें और शाम के समय मां गंगा की आरती जरूर करें.
गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2024) कथा
गंगा दशहरा देवी गंगा को समर्पित है और यह दिन उस दिन के रूप में मनाया जाता है जब गंगा को भागीरथ के पूर्वजों की शापित आत्माओं को शुद्ध करने के लिए अपने मिशन को पूरा करने के लिए पृथ्वी पर उतारा गया था. पृथ्वी पर आने से पहले, देवी गंगा भगवान ब्रह्मा के कमंडल में निवास कर रही थीं और वह स्वर्ग की पवित्रता को पृथ्वी पर ले आईं. लेकिन मां गंगे की गति इतनी अधिक थी कि उसे पृथ्वी की ऊपरी सतह पर रोक पाना नामुमकिन था. तब भागीरथ ने मां गंगे की इच्छा पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी. राजा भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने गंगा मां को अपनी जटाओं में समा लिया था. इसके बाद भगवान शंकर ने अपनी जटाओं से मां गंगे को धीमी गति के साथ पृथ्वी पर उतारे थे।
Tags:
ganga dussehra
गंगा दशहरा
ganga dussehra kab hai
ganga dussehra 2024
गंगा दशहरा पर्व
शुभ मुहूर्त
महत्व
गंगा दशहरा शुभकामनाएं
भारत में कोरोना वायरस
ganga dussehra wishes
ganga dusehra 2024
ganga dussehra 2024
ganga dussehra puja
गंगा दशहरा 2024
ganga dussehra importance
मुहूर्त,तिथि
ganga dusehra
ganga dussehra importance
गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त
गंगा दशहरा महत्व
ganga dussehra kya hai
ganga dussehra parv
ganga stotram path
श्रीगंगा स्तोत्रम्
ganga
puja
Published: May 30, 2024 - 06:22 | Updated: May 30, 2024 - 06:22
अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें.
For latest news and analysis in English, follow Welcomenri.com on Facebook.