A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » Do not keep in the fridge

Do Not Keep Things in the fridge : इन 10 चीजों को कभी न रखें फ्रिज में, सेहत पर होगा बुरा असर

foods not to be refrigerated

Things not to be refrigerated : आजकल फ्रिज सबकी रसोई का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। खाना बच गया हो, तो हमने फ्रिज में रख दिया। सब्जियां ताजी रखनी हो, तो फ्रिज में रख दिया। दूध को फटने से रोकना हो, तो फ्रिज में रख दिया। आमतौर पर हम लगभग सभी खाने वाली चीजों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। इस बात से अनजान होकर की, ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना उचित नहीं।

दस चीजें जिन्हें फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए- (10 things that should not be kept in the refrigerator)

  • तरबूज: एक सर्वेक्षण में पाया गया की सामान्य तापमान पे रखे जाने पर तरबूज में पाये जाने वाले लाभकारी ऑक्सीडेन्ट्स बरकरार रहते हैं। वहीं फ्रीज में रखने पर ये तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए तरबूज को फ्रिज में रखने की बजाय सामान्य तापमान पर ही रखना चाहिए। हां, अगर तरबूज को काट दिया गया है तो, इसे प्लास्टिक में लपेटकर फ्रिज में रखा जा सकता है।
  • टमाटर: फ्रिज में रखने पर टमाटर का स्वाद और रंग बदल जाता है। कम तापमान में टमाटर की अंदरुनी झिल्लियां खराब हो जाती है और ये पिलपिला हो जाता है। इसके पकने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। टमाटर को हमेशा सामान्य तापमान पे रखना चाहिए
  • आलू: आलू को फ्रिज में रखने से ये स्वाद में मीठा हो जाता है। फ्रिज में रखने से आलू में मौजूद स्टार्च तीव्र गति से चीनी का निर्माण करता है। इस प्रक्रिया से आलू में अक्रिलामाइड (Acrylamide) नामक रासायनिक तत्व का निर्माण होता है, जिससे स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है।
  • प्याज: प्याज को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। नमी के कारण प्याज बहुत जल्द ही पिलपिले हो जाते हैं। कटे हुए प्याज को फ्रीज में रखा जा सकता है बशर्ते इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में रख के फ्रिज में रखा जाए।
  • शहद: बहुत ठन्डे या गर्म तापमान में शहद अपनी असली रंगत और स्वाद खो देता है। फ्रिज के तापमान में शहद क्रिस्टल बन सकता है इसलिए इसे फ्रीज में नहीं रखना चाहिए।
  • जैतून का तेल (ऑलिव आयल): जैतून के तेल को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कम तापमान पर ये तेल गाढ़ा होने लगता है और अपने प्राकृतिक गुण खो देता है।
  • लहसुन: अगर आपने लहसुन या लहसुन की कलियों को फ्रिज में रखा दिया, तो ये लिजलिजी होकर खराब हो जाएंगी। फ्रीज के तापमान में ये अपना स्वाद और रंगत खो देते हैं।
  • कॉफी बीन्स: फ्रिज में रखने पर कॉफ़ी बींस बहुत जल्दी नमी जज्ब करती है और इस वजह से इसका स्वाद बदल जाता है। फ्रीज में रखने से ये फ्रीज में मौजूद और भी दूसरे पदार्थो की गंध जज्ब कर लेती है इसलिए कॉफी को फ्रीज में नही रखा जाता।
  • पाव रोटी (ब्रेड): पाव रोटी या ब्रेड को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पाव रोटी बहुत जल्द बासी हो जाती है और सूख जाती है। पाव रोटी का इस्तेमाल इसके बनने के हफ्ते के भीतर ही कर लेना चाहिए।
  • गुठलीदार फल: आड़ू, खुबानी, आलूबुखारे, चेरी इत्यादि गुठलीदार फलों को भी फ्रीज में नहीं रखना चाहिए। ठन्डे तापमान में इन फलों की नमी खत्म हो जाती है और ये लिजलिजे हो जाते हैं।

Tags: things not to be refrigerated, foods not to be refrigerated, foods you should not refrigerate, things you should not refrigerate

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):