A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
« Home   वास्तु शास्त्र टिप्स | Special Vaastu Shastra Tips For Your Home in Hindi.

गृह वास्तु विचार | Residential Value

प्रश्नः घर के भीतर कहां से प्रवेश अच्छा है?

उत्तरः निम्न दिशा वाले द्वारों से आना-जाना अच्छा होगा। 1. पश्चिम से पूर्व को, दक्षिण आग्नेय से उत्तर ईशान्य को 2. दक्षिण से उत्तर को, पश्चिम से पूर्व ईशान्य को, 3. पश्चिम द्वार से उत्तर ईशान्य और पूर्व को, 4. पूर्व ईशान्य से उत्तर को ओर पश्चिम को, 5. उत्तर ईशान्य से दक्षिण को और पूर्व ईशान्य को 6. पूर्व से उत्तर ईशान्य और दक्षिण की ओर। इनके उदाहरण निम्न चित्रों में दृष्टव्य हैः

प्रश्नः घर के अंदर कहां-कहां से प्रवेश अच्छा नहीं होता?

उत्तरः घर के अंदर निम्न द्वारों से आना-जाना अच्छा नहीं। 1. दक्षिण नै़र्ऋत्य से उत्तर और पूर्व ईशान्य को, 2. पश्चिम नैर्ऋत्य से पूर्व ईशान्य और उत्तर ईशान्य को 3. पश्चिम, वायव्य से पूर्व और दक्षिण आग्नेय को, 4. पश्चिम से पूर्व आग्नेय और दक्षिण आग्नेय द्वारा, 5. दक्षिण और पूर्व से उत्तर से उत्तर वायव्य से होते हुए 6. दक्षिण से पश्चिम की ओर पूर्व ईशान्य की ओर 7. पूर्व और दक्षिण आग्नेय से उत्तर की ओर, 8. पूर्व से पश्चिम नैर्ऋत्य और दक्षिण नैर्ऋत्य को और उत्तर से दक्षिण नैर्ऋत्य, पश्चिम नैर्ऋत्य से, 9. पश्चिम से दक्षिण आग्ने हो कर, 10. दक्षिण से पश्चिम वायव्य। ये सभी प्रवेश अशुभकारी है। नीचे के चित्रों में कुछ उदाहरण दिये जा रहे हैः

अन्य दृष्टांतः

ऐसे बनाने से यदि ईशान्य कट जाएगा, तो बुरा होगाः साथ में भारी हो जाएगा।

प्रश्नः क्या उत्तर में मुख्य द्वार वाले मकान में उत्तर-वायव्य में पूर्व से पश्चिम को चढ़ती सीढि़यों के ‘लैंडिंग‘ के नीचे कमरे बना सकते है?

उत्तर: इन सीढि़यांे के नीचे कमरा बनाने पर मकान का उत्तर वायव्य अग्रेत हो जाएगा। इसीलिए उसके दूसरी ओर सामने उत्तर ईशान्य में घर से लगी दीवार बनानी होगी। तब दक्षिण से अधिक उत्तर में खाली जगह होना आवश्यक है।

प्रश्नः पूर्व सिंह द्वार वाले मकान के आग्नेय में उत्तर-दक्षिण सीढि़यों के लैंडिंग के नीचे क्या स्नानागार बना सकते है?

उत्तरः उत्तर से दक्षिण को चढ़ने वाली इन सीढि़यांे के नीचे अगर स्नानागार बनाएं तो आग्नेय अग्रेत हो कर बुरा होगा। अगर ऐसे कमरे बनाना जरूरी है, तो पूर्व ईशान्य में घर से लगी दीवार बनानी होगी। तब यह जरूरी है कि पश्चिम से पूर्व की ओर अधिक खाली स्थल हो।

प्रश्नः क्या पश्चिम मुख्य द्वार वाले मकान के पश्चिम-नैर्ऋत्य में स्थित सीढि़यों के नीचे कमरे बनाये जा सकते है?

उत्तरः ये कमरे भवन से कम ऊंचाई वाले होंगे। इसलिए उनका निर्माण नहीं करना चाहिए।

प्रश्नः क्या दक्षिण मुख्य द्वार वाले मकान के दक्षिण नैर्ऋत्य वाली सीढि़यों के नीचे कमरे बना सकते है?

उत्तरः इस दिशा में किसी भी हालत में सीढि़यों के नीचे कमरे बनाना मना है।

प्रश्नः सीढि़यों के नीचे वाले कमरों के दरवाजे कैसे हो?

उत्तरः सीढि़यों के लैंडिंग के नीचे के कमरों के द्वार, किसी भी दिशा में, उच्च स्थान में हो, तो कोई दोष नहीं।

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):