A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » Stylish kaise dikhe - Sundar Kaise Dikhe - Aakarshak Kaise Bane - स्टाइलिश कैसे दिखे

Stylish kaise dikhe - Sundar Kaise Dikhe - Aakarshak Kaise Bane - स्टाइलिश कैसे दिखे

जब भी हमारे मन में मेकओवर का ख्याल आता है, हम सोच में पड़ जाते हैं कि नया लुक हमें सूट करेगा या नहीं। लेकिन हम आपको बताते हैं वो 7 आसान तरीके जिनसे इन गर्मियों में न सिर्फ आपको अपना स्टाइल अपग्रेड करने में मदद मिलेगी, बल्कि आप अपने मेकओवर से संतुष्ट भी होंगी।

Tips to look stylish - सुंदर कैसे दिखे - आकर्षक कैसे बने - How to Look Smart


1. नेल आर्ट - Nail Art

रंगबिरंगे नाखूनों से गर्मियों का स्वागत कीजिए। पांवों के नाखूनों में गहरे रंग का और हाथों में हल्के रंगों के नेल पेंट लगाएं। हो सके तो अच्छे से सैलून में जाकर फ्लोरल नेल आर्टी कराएं।

nail art tips

2. वार्डरोब मेकओवर - Wardrobe Makeover

लुक्स के मेकओवर से पहले वार्डरोब का मेकओवर करना ज़रूरी है। अगर आपके पास ब्लैक, वाइट कपड़ों की भरमार है, तो अब वक्त है रंग बिरंगे और प्रिंटेड टॉप्स, श्रग्स और शॉर्ट्स को खरीदने का। इस मौसम में हैंड-ब्लॉक इंडिगो प्रिंट्स को भी वार्डरोब में शामिल करें।

wardrobe makeover

3. हेयरकट, हेयर कलर - Haircut and Hair colour

अच्छे मेकओवर के लिए बढ़िया हेयरकट ज़रूरी है। यह आपके लुक को बदलने में काफी मददगार साबित होगा। साथ ही अपने बालों को भी कलर कराएं। हाइलाइट्स भी ट्राई कर सकती हैं। बस ख्याल रखें कि इस मौसम में अपने बालों पर एक साथ सारे एक्सपेरिमेंट न करें, वर्ना बालों का टेक्सचर बिगड़ सकता है।

haircut tips

4. टैटू - Get a Tatoo

किसी का नाम, कोई कोटेशन या बटरफ्लाई का टैटू गुदवाने का जमाना पुराना हो गया है। अब किसी बढ़िया डिजाइन की टैटू बनवाएं। हो सके तो खुद ही ऐसा टैटू डिजाइन करें जिसमें आपकी ज़िंदगी का सार, आपका कोई डर या सबसे बड़ी खुशी छुपी हो।

tatoo tips

5. मेकअप शेक-अप - MakeUp

अगर आप तैयार होते वक्त मेक अप में घंटों लगाती हैं और किसी भी आउटिंग पर बिना मेकअप नहीं निकलतीं तो इस बार उसे कम कर दें। मसलन, अगर आप आई-लाइनर नियमित तौर पर लगाती हैं तो उसे कुछ दिन के लिए लगाना बंद कर दें। इससे आपका लुक बदलेगा। वहीं, अगर आप मेकअप से कोसों दूर भागती आई हैं, तो अब वक्त है चेहरे पर इसके इस्तेमाल का।

fashion tips

6. शर्म को कर दो बाय बाय - Say bye to shyness

क्या दूसरों को शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप में देख आपकी आंखें चौड़ी हो जाती है? अगर ऐसा है, तो अब खुद वैसे कपड़े पहनिए। एक बार ट्राई करके तो देखिए। वर्ना उस मेकओवर का क्या मतलब जिसमें आप उन्हीं आउटफिट में दिखें जिन्में पहलें दिखा करती थीं।

swimming tips

7. हील वाली सैंडल, स्टेलिटोज़ खरीदें - Heel Sandals, Stilettos

वैसे तो लंबे वर्किंग आवर के हिसाब से फ्लैट सैंडल बेस्ट होते हैं। लेकिन ज़रूरी है कि आपके पास अच्छे स्टेलेटोज़ भी मौजूद हों। कभी कभार हील पहनने में कोई बुराई नहीं। इनमें आप लंबी दिखेंगी और वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिश्नल कपड़े भी अच्छे लगेंगे।

shoe fashion tips

Tags: Stylish kaise dikhe, Sundar Kaise Dikhe, Aakarshak Kaise Bane, स्टाइलिश कैसे दिखे , tips to look stylish, सुंदर कैसे दिखे, आकर्षक कैसे बने, How to Look Smart.

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):