A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » Places Mysterious As Bermuda Triangle - Unsolved Mysteries | ऐसे जगह जिनके रहस्य हैं अनसुलझे

Places Mysterious As Bermuda Triangle - Unsolved Mysteries | ऐसे जगह जिनके रहस्य हैं अनसुलझे

Mysterious places on Earth - Places with unsolved mysteries

दुनिया में बरमूडा ट्राइएंगल के अलावा भी ऐसी कई और जगहें हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। इन जगहों से भी कई व्यक्ति और जहाज गायब हो चुके हैं। आज हम आपको बरमूडा ट्राइएंगल के जैसी 5 रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जगह पर गायब हो जाते हैं लोग.

Bennington Triangle

1. बेननिंगटन ट्राइएंगल - Bennington Triangle: ये जगह अमेरिका के साउथ वेस्टर्न वेरमॉन्ट में स्थित है। 1945 में मेंडी रिवर्स नाम का व्यक्ति इस जगह पर गाइड का काम करता था। 12 नवंबर, 1945 को लौटते समय वह कहीं गायब हो गया और उसका कभी पता नहीं चल पाया। इसके बाद 1949 में पहले तीन शिकारी इसी जगह से गायब हुए। वहीं, 1949 में ही जेम्स ई जेफोर्ड नाम का व्यक्ति भी गायब हो गया था। गायब हुए इन व्यक्तियों का आज तक पता नहीं चल पाया।


Point Pleasant

2. प्वाइंट प्लेजेंट - Point Pleasant: ये अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया राज्य में एक छोटा-सा कस्बा है। इस जगह के लोगों को नवंबर 1966 से दिसंबर 1967 तक एक रहस्यमय जीव डराता रहा। इसे लोग मोठमैन कहते थे। अजीबोगरीब लगने वाला ये जीव कई लोगों को दिखाई दिया। 15 दिसंबर, 1967 को सिल्वर ब्रिज ढहने से 46 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मोठमैन फिर कभी दिखाई नहीं दिया।

Angikuni Lake

3. एंगिकुनी झील - Angikuni Lake: एंगिकुनी झील के किनारे बसा गांव किसी रहस्य से कम नहीं है। बता दें कि 1930 में एक दिन इस गांव के सारे लोग अचानक गायब हो गए। लाबेल नाम का व्यक्ति जब इस गांव में आया तो उसने देखा कि घर के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए रखा हुआ था। गांव के हर घर की स्थिति तकरीबन ऐसी ही थी। लाबेल को लगा कि सभी लोग अपना काम अधूरा छोड़कर कहीं चले गए हैं। लेकिन आज तक इस गांव के किसी भी व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। इस गांव में लगभग 2000 लोग रहते थे।

Bigelow Ranch

4. बिगेलो रैंच - Bigelow Ranch: इस जगह पर 1950 से ही कई रहस्मयी घटनाएं होनी शुरू हो गईं। लेकिन 1994 में जानवरों को चराने वाले टेरी और सेरमैन ने कुछ अजीबोगरीब घटनाएं होते हुए देखा। उन्होंने वहां एक बड़ा भेड़िया देखा, जो बछड़े का शिकार कर रहा था। उन लोगों ने बछड़े को बचाने के लिए भेड़िए को गोली मारी, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ और वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद कई जानवरों की यहां रहस्यमय ढंग से मौत हो चुकी है।

San Luis Valley

5. सैन लुइस वैली - San Luis Valley: ये वैली अमेरिका के कोलोराडो राज्य की है। इस वैली में पालतू जानवरों के मारने की घटनाएं होती रहती हैं। जानवरों के शरीर पर घाव के निशान तो देखने को मिलते हैं, लेकिन उनकी मौत कैसे होती है, ये रहस्य आज तक पता नहीं चल पाया है। कई लोग इसे एलियंस से जोड़कर देखते हैं। इस बारे में जूडी मेसोलिन नाम की महिला ने कहा कि उसके खेत में यूएफओ उतरते हैं। ये महिला 2000 से अब तक 50 से अधिक यूएफओ देख चुकी है।

List of Places as Mysterious As Bermuda Triangle with Unsolved Mysteries - ऐसे जगह जिनके रहस्य हैं अनसुलझे.

Tags: list of Places as Mysterious As Bermuda Triangle with Unsolved Mysteries, ऐसे जगह जिनके रहस्य हैं अनसुलझे, Mysterious places, Mysterious places on Earth, Mysterious places as Bermuda Triangle, worlds Mysterious places, places with unsolved mysteries.

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):