A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » 10 Places to See Before They Disappear

गायब होने से पहले एक बार जरूर देख लें ये 10 शानदार जगह - 10 Places to See Before They Disappear

दुनिया तेजी से बदल रही है। क्लाइमेट चेंज का असर हर ओर दिख रहा है। मौसम के बदलने से दुनिया की कई जगहों पर बहुत बड़े बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में कई चीजें ऐसी हैं जो शायद कुछ सालों में गायब हो जाएंगीं। आइए ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं जो शायद कुछ वर्षों के बाद हमारी दुनिया का हिस्सा न हों...

आल्प्स - Alps - Mountain range in Europe

यूरोप की यह खूबसूरत पर्वत श्रृंखला 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों के गानों की पसंदीदा लोकेशन थी। दुनिया के ज्यादातर लोगों को फेवरिट स्की डेस्टिनेशनल कम ऊंचाई पर स्थित है। इसका मतलब है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण यहां की बर्फ दूसरे पहाड़ों से पहले पिघल जाएगी। आल्प्स के हिमनदों के 2050 तक गायब हो जाने की आशंका है।

Alps - Mountain range in Europe

मृत सागर - Dead Sea - Salt lake in Asia

वैसे तो इसका नाम ही मृत सागर है लेकिन इस नमक से परिपूर्ण सागर के संसाधनों का इतनी तेजी से दोहन हो रहा है कि यह कुछ दिनों में सच में ही मर जाएगा। यह दुनिया की सबसे निचली जगहों में से एक है और इसके पानी में समुद्र से 10 गुना ज्यादा नमक है। यह कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स में इस्तेमाल किए जाने वाले कई खनिजों का स्रोत है। यह सागर अपनी आकार का एक तिहाई ही रह गया है और जल्द ही गायब हो जाएगा।

Dead Sea - Salt lake in Asia

ग्लेशियर नेशनल पार्क - Glacier National Park

अमेरिका के इस नेशनल पार्क में कभी वहां के मूल निवासी रहा करते थे। इसमें 130 से अधिक झील, 1000 से अधिक पौधों की प्रजातियां और सैंकड़ों जानवरों की प्रजातियां हैं। कभी इस पार्क में 150 हिमनद थे जो 2005 में घटकर 27 रह गए थे। इनके भी 2030 तक गायब हो जाने की आशंका है। ग्लेशियरों के पिघलने के साथ ही कभी "महाद्वीपीय इकोसिस्टम का मुकुट" कहलाने वाले पार्क गुम न हो जाए।

Glacier National Park

ग्रेट बैरियर रीफ - Great Barrier Reef

अंतरिक्ष से दिखने वाले दुनिया के कुछ ही चीजों में शामिल ग्रेट बैरियर रीफ इतनी सिकुड़ गई है कि शायद यह धरती पर ही दिखाई दे। यह दुनिया का सबसे बड़ा कोरल रीफ सिस्टम है और जीवित चीजों से बनी विश्व की सबसे बड़ी आकृति है। क्लाइमेट चेंज, जल प्रदूषण और शिपिंग दुर्घटनाएं इसे समाप्त कर सकती हैं।

Great Barrier Reef

मेडागास्कर - Madagascar

हम सभी को 2005 में आई मेडागास्कर फिल्म के लेमूर याद हैं। इस द्वीप पर लेमूर की 20 से अधिक प्रजातियां हैं, लेकिन ये लुप्त होने के खतरे में हैं। दुनिया के चौथे सबसे बड़े द्वीप के जंगल के अगले 35 सालों में गायब हो जाने की आशंका है। फिर यहां लेमूर भी नहीं मिलेंगे।

Madagascar

मालदीव - Maldives, Country in South Asia

2004 की सुनामी में मालदीव बुरी से प्रभावित हुआ था। इसके 1000 में से 9 छोड़कर सभी पानी में डूब गए थे। यह दुनिया के सबसे नीचे स्थित देशों में से है और समुद्र का स्तर बढ़ा तो डूबने वालों में सबसे पहला होगा।

Maldives, Country in South Asia

ओलंपिया - Olympia, City in Washington

रियो में ओलिंपिक की तैयारियां चल रही हैं लेकिन यूनान का ओलंपिया शहर जहां 776 ईसा पूर्व में पहला ओलंपिक हुआ था दुनिया पर पहचान बचाए रखने की जद्दोजदह में लगा है। गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण यहां जंगलों में आग लग रही है जिससे इसकी प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहर खत्म होती जा रही है।

Olympia, City in Washington

पैटागोनिया - Patagonia

दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी छोर पर बसा पैटागोनिया अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। अनछुई खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध इस जगह पर भी क्लाइमेट चेंज का असर दिख रहा है। इसके ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। यहां के पौधे और पशु इस बदलते परिवेश में बचे रहने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

Patagonia

सुंदरबन - Sundarbans National Park

यूनेस्को की धरोहरों में से एक सुंदरबन अपने मैनग्रोन जंगलों और रॉयल बंगाल बाघों के लिए जाना जाते हैं, जो लुप्त होने की स्थिति में है। इसके अलावा खारे पानी के घड़ियाल, ओलिव रिडली कछुए, गंगा डॉल्फिन और मैनग्रोव हॉर्शशू क्रैब जैसे पशु भी गायब हो रहे हैं। समुद्र के बढ़ते स्तर के कारण इसके कई हिस्से डूब चुके हैं। इस क्षेत्र के 10000 लोग अब पर्यावरण शरणार्थी हैं। जल्द ही यह पूरा इलाका पानी के नीचे चला जाएगा।

Sundarbans National Park

वेनिस - Venice, City in Italy

गोंडोला में सवारी करते हनीमूनर्स का छवि वाला यह शहर गायब हो रहा है। नहरों का यह शहर हाल में ही कई बाढ़ देख चुका है और यहां पानी का स्तर 131 सीएम बढ़ चुका है।

Venice, City in Italy

10 Places to Visit Before They Disappear, Places to Travel Before They Disappear Forever, list of Places To see Before They vanish, गायब होने से पहले एक बार जरूर देख लें ये 10 शानदार जगह

Tags: 10 Places to Visit Before They Disappear, Places to Travel Before They Disappear Forever, list of Places To see Before They vanish, गायब होने से पहले एक बार जरूर देख लें ये 10 शानदार जगह, places that will disappear soon.

Published: मार्च 15, 2016 08:20 PM IST | Updated: मार्च 15, 2016 08:20 PM IST

अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें.

For latest news and analysis in English, follow Welcomenri.com on Facebook.

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):