A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » 10 Superstitions in India with their Logical Explanations

जानिए, 10 भारतीय अंधविश्वासों के पीछे क्या है लॉजिक?

10 Superstitions in India with their Logical Explanations

नई दिल्ली : देश में लोगों का एक बहुत बड़ा वर्ग है जो अंधविश्वासों पर यकीं करता है। हम अपने बुजुर्गों से भी अकसर सुनते आए हैं कि यह काम इस दिन करो और इस दिन नहीं। कुछ कार्यों को लेकर विशेष समय और तिथि भी बताई जाती है। गौर करें तो इन 'तथाकथित' अंधविश्वासों का तार्किक अर्थ भी है।

सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना

गुजरे जमाने में जब बिजली की सुविधा नहीं थी, उस समय लोगों से सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने के लिए नहीं कहा जाता था। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने पर महत्वपूर्ण वस्तुओं के खो जाने या किसी और स्थान पर चले जाने की आशंका रहती थी। इसलिए, सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की मनाही रहती थी।

सूर्यास्त के बाद नाखून काटना

सूर्यास्त के बाद नाखून काटने को लेकर भी तार्किक व्याख्या है। कम रोशनी या अंधेरे में नाखून काटने पर अंगुलियों के जख्मी होने का खतरा हो सकता है।

टूटे दर्पण का इस्तेमाल

टूटे हुए दर्पण अथवा ग्लास का इस्तेमाल करना घातक हो सकता है। ग्लास और दर्पण के नुकीले भाग से आपको नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है।

सूर्यास्त के बाद फूल तोड़ना

बुजुर्ग लोग सूर्यास्त के बाद फूल तोड़ने से मना करते हैं। ऐसा करने के पीछे यह तर्क है कि कम रोशनी या अंधेरे में फूल तोड़ते समय जहरीले कीड़े आपको काट सकते हैं।

महावारी के समय औरत को अकेले छोड़ा जाना

माना जाता है कि महावारी के समय महिलाओं के मन में परिवर्तन होते रहते हैं, ऐसे में उसे आराम की जरूरत होती है इसलिए उसे घर के दैनिक कार्यों से दूर रखा जाता है।

बिल्ली के रास्ता काटने पर सड़क पार न करना

पुराने समय में लोग परिवहन के लिए बैलगाड़ी और रोशनी के लिए तेल युक्त लैंप का इस्तेमाल करते थे। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को जंगलों से गुजरना पड़ता था। जंगल से गुजरते समय लोगों को जंगली जानवरों से सामना होने की उम्मीद रहती थी। रात्रिचर जानवरों का सामना होने पर लोग थोड़ी देर के लिए रुक जाते थे और उनके निकल जाने पर वे आगे अपनी यात्रा शुरू करते थे।

घर में चमगादड़ के प्रवेश पर मौत की आशंका

चमगादड़ की कुछ प्रजातियां रक्त चूसती हैं। ऐसी चमगादड़ों के काटने पर जानलेवा बीमारी शरीर में प्रवेश कर जाती है। ऐसे में व्यक्ति की मृत्यु की आशंका बनी रहती है।

व्यक्ति के शरीर पर छिपकली का गिरना, मौत का संकेत

कुछ छिपकलियां जहरीली होती हैं और जब वे मनुष्य के संपर्क में आती हैं तो वे अपनी सुरक्षा के लिए अपने शरीर से जहरीले द्रव्य का स्राव करती हैं। यह द्रव्य स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिला के बाहर जाने से मनाही

ग्रहण के समय खगोलीय घटना होती हैं जिससे नकुसानदायक अल्ट्रा वायलेट किरणें निकलती हैं जो गर्भ में पल रहे बच्चे और माता को नुकसान पुहंचा सकती हैं।

सिर के बाल धोने से मनाही

रोजाना सिर के बाल धोने पर ज्यादा पानी की जरूरत होती है लेकिन एक दिन बाद बाल धोने पर पानी का संरक्षण होता है।

10 Superstitions in India with their Logical Explanations.

Tags: 10 Superstitions in India with their Logical Explanations, भारतीय अंधविश्वासों, जानिए 10 भारतीय अंधविश्वासों के पीछे क्या है लॉजिक?, अंधविश्वास, superstitions in india.

अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें.

For latest news and analysis in English, follow Welcomenri.com on Facebook.

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):