A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
« Home   वास्तु शास्त्र टिप्स | Special Vaastu Shastra Tips For Your Home in Hindi.

आंतरिक वास्तु एवं साज-सज्जा | Interior Architecture And Decoration By Vastu Shastra.

» वास्तु के अनुसार पूर्वजों के चित्र कहाँ रखे? (Where should we put pictures of ancestors according to vastu.)

वास्तु के अनुसार पूर्वजों के चित्र कहाँ रखे?

  1. अपने घर में मृतात्माक पूर्वजों के चित्र हमेशा नैर्ऋत्य कोण में लगाने चाहिए। घर का भारी सामान, अनुपयोगी वस्तुएं भी नैर्ऋत्य कोण में रखनी चाहिए।
  2. मृतात्मा का चित्र पूजन कक्ष में देवता के साथ उन्मुख होता है। इससे बचें।
  3. मृतात्मका या पूर्वज हमारे आदर और श्रद्धा के प्रतीक है। पर वे इष्ट देवता की जगह नहीं ले सकते।
  4. मृतात्मा पूर्वजों की पूजा विधि-विधान से उनके श्राद्ध एवं मृत्यु तिथि के दिन अवश्य करनी चाहिए।
  5. खुद की तस्वीर पूजा कराने वाले व्यक्ति को शीघ्र ही पतन की ओर ले जाता है। आत्मप्रशंसा एवं आत्मस्तुति घोर नर्क का द्वार है।

» घड़ी लगाने की जगह (Place for putting clock.)

घड़ी लगाने की जगह

  1. घर में घडि़यां भी पूर्व, पश्चिम एवं उत्तर की दीवारों पर लगाएं।
  2. घडि़यों में मधुर तथा हल्का संगीत होना चाहिए।

» कांच दर्पण लगाने की जगह (Place for putting glass mirror.)

कांच दर्पण लगाने की जगह

  1. घर में सभी प्रकार के दर्पण पूर्वी एवं उत्तरी दीवारों पर होने चाहिए।
  2. मुख्य द्वार के बाहर कांच नहीं लगाने चाहिए।
  3. सूर्य के प्रकाश की ओर कभी भी कांच न रखें। अन्यथा परिवर्तित प्रकाश आपके वैभव एवं ऐश्वर्य को नष्ट कर देगा।
  4. घर के बाहर पूर्व दिशा की और चमकीली टाइल या कांच के टुकड़े न लगाएं।

» टी.वी कहां रखें (Place for putting Television.)

आजकल कोई घर ऐसा नहीं बचा है, जिसमें टी.वी न हो, जो अब, संपन्नता का प्रतीक न हो कर, मनोरंजन एवं जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण एवं सशक्त माध्यम (Medium) है। कई जिज्ञासु सजजन इस बारे में जानना चाहते है कि टी.वी खराब न हो एवं हमारे स्वास्थ्य पर इसका कोई प्रतिकूल असर भी न पड़े।

वस्तुतः प्रत्येक टी.वी चमचैरस न होकर लंबोतरा होता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से चमचैरस एवं लंबोतरा दोनों ही प्रकार की भूमि उत्तम एवं सर्वोत्तम कीर्तिदायक कहे गये है। अतः इन दिनों अन्य सभी प्रसार-प्रचार साधनों में टी.वी को ज्यादा कीर्ति मिली। एक भूमि की तरह टी.वी के ऊपरी हिस्से को उत्तर में नीचे दक्षिण की ओर दायी तरफ पूर्व एवं बाई तरफ पश्चिम दिशा में स्थापित कर सकते है। ईशान दिशा वाले कोने को पवित्र एवं श्रेष्ठ माना गया है। अतः टी.वी के ईशान कोण में जो विज्ञापन आऐंगे, वे ज्यादा प्रभावी एवं कामयाब होंगे।

टी.वी कहां रखें vastu

टी.वी को हमेशा अग्नि कोण में ही रखना चाहिए। यदि सही अग्नि कोण संभव न हो, तो बैठक के कमरे (Drawing Room) का ही अग्नि कोण ले कर, उस स्थल पर टी.वी रखना चाहिए। टी.वी से दर्शकों की दूसरी कम से कम 7-8 फुट की होनी चाहिए। यह आदर्श दूरी है। इससे नेत्रों में विकार नहीं होगा।

Tags: आंतरिक वास्तु एवं साज-सज्जा, Interior Architecture And Decoration By Vastu Shastra, वास्तु के अनुसार पूर्वजों के चित्र कहाँ रखे, Where should we put pictures of ancestors according to vastu, घड़ी लगाने की जगह, Place for putting clock by vastu, कांच दर्पण लगाने की जगह, Place for putting glass mirror by vastu, टी.वी कहां रखें, Place for putting Television by vastu, A Brief Introduction To Vastu Shastra, Vedic Vaastu Shastra India, Introduction of Vastu Shastra, What is Vastu Shastra?, Home Vastu Shastra In Hindi‎, vastu shastra tips, vastu tips online, vastu shastra, vastu shastra popular articles, vastu for home, special vastu tips, वास्तु शास्त्र, vastu shastra in hindi, Vastu shastra tips for Home, Vastu Tips & Artciles.

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):