A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
« Home   वास्तु शास्त्र टिप्स | Special Vaastu Shastra Tips For Your Home in Hindi.

गोल सीढि़यां कैसे बनानी चाहिए | How to make rounded staircases.

गोल सीढि़यां कैसे बनानी चाहिए  | How to make rounded staircases

प्रश्नः गोल सीढि़यां कैसे बनानी चाहिए ?

उत्तरः गोल सीढि़यां ऐसे बनया जा सकता है:

  1. किसी भी मुख्य द्वार वाले घर की गोल सीढि़यां दक्षिण आग्नेय या पश्चिम वायव्य में बना सकते है। परंतु पूर्व और उत्तर में अवश्य बरामदे बनाने होंगे।
  2. सड़क नैर्ऋत्य दिशा में हो, तो सीढि़यां आग्नेय में बनानी होंगी, जो ईशान्य से नैर्ऋत्य की ओर बढ़ेगी।
  3. सड़क अगर वायव्य में हो, तो सीढि़यां पश्चिम में ईशान्य से नैर्ऋत्य को चढ़ती हुई बनानी चाहिए।
  4. ईशान में मार्ग हो, तो सीढि़यां आग्नेय में दक्षिण की ओर, या वायव्य में पश्चिम की ओर, ईशान्य में नैर्ऋत्य की ओर चढ़ने वाली बनानी चाहिए।

प्रश्नः घर के अंदर घुमाऊ सीढि़यां कैसे बनानी चाहिए?

उत्तरः पूर्व नैर्ऋतय, उत्तर और ईशान्य के कमरों को छोड़ कर, दूसरे कमरों में सीढि़यां बनायी जा सकती है। पहले उत्तर से दक्षिण को चढ़ कर, वहां लैंडिंग पर घूम कर, पूर्व से पश्चिम को चढ़ कर, लैंडिंग पर घूम कर, पूर्व से पश्चिम को चढ़कर लैंडिंग होकर, वहां फिर से पश्चिम से पूर्व को चढ़ने वाली सीढि़यां बनानी चाहिए। घर के बाहर आग्नेय, नैर्ऋत्य और वायव्य में सीढि़यां बनाते समय बताये गये नियमों का पालन करना जरूरी है।

प्रश्नः सीढि़यों की लैंडिंग कैसी होनी चाहिए?

उत्तरः घर के अंदर पश्चिम और दक्षिण में, घर के बाहरी दीवार के साथ लगी, वायव्य और आग्नेय में सीढि़यां बनाते समय लैंडिंग सीढि़यों के बीच में बड़ा विश्राम स्थल पश्चिम और दक्षिण में आने वाली बनानी चाहिए। वह घर की सीध से आगे बढ़ भी जाए, तो कोई बात नहीं।

प्रश्नः उत्तर दिशा के वायव्य में सीढि़यां कैसे बनानी चाहिए ?

उत्तरः उत्तर में चारदीवारी को लगे बिना, पूर्व से पश्चिम को चढ़कर, फिर घूमकर पश्चिम से पूर्व को चढ़कर, उत्तर ईशान्य में बने बरामदे से होकर, मंजिल के उच्च स्थान में प्रवेश करने योग्य सीढि़यां बनानी चाहिए।

प्रश्नः दक्षिण में नैर्ऋत्य की सीढि़यां कैसे बनाएं ?

उत्तरः पूर्व से पश्चिम को चढ़कर, वहां घूमकर, पश्चिम से पूर्व को चढ़कर, दक्षिण आग्नेय में बनाये गये बरामदे से होकर, छत पर उच्च स्थान में प्रवेश करने योग्य सीढि़यां बनानी चाहिए। इस प्रकार दक्षिण में सीढि़यां बनाने से दक्षिण में बरामदे का निर्माण हो रहा है। इसलिए उत्तर में भी बरामदा बनाना आवश्यक है। सीढि़यों के नीचे खंभा न बनाएं। बीम बनाना ज्यादा अच्छा रहेगा।

प्रश्नः प्रवेश द्वार के सामने सीढि़यां क्यों नहीं होनी चाहिए ?

उत्तरः इस चित्र में सीढि़यां प्रवेश द्वार के सामने है, जो सरासर गलत है। चीनी मान्यता के अनुसार ऐसी स्थिति वाली सीढि़यों के कारण मकान या चुंबकीय तारतम्य (Ci) नष्ट हो जाता है और उसका प्रतिकूल प्रभाव गृहस्वामी पर होता है।

Tags: गोल सीढि़यां कैसे बनानी चाहिए, How to make rounded staircases By Vastu, Direction of Staircase as Per Vastu, Vastu Shastra for Staircase, vastu advice for stairs, vastu shastra tips, vastu tips online, vastu shastra, vastu shastra popular articles, vastu for home, special vastu tips, what is vastu shastra, vastu shastra in india, वास्तु शास्त्र, vastu shastra in hindi.

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):