A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!

YouTube सीक्रेट ट्रिक्स | YouTube Secret Tricks | YouTube की सीक्रेट टिप्स और ट्रिक्स | YouTube secret tips & tricks


youtube secret tricks

क्या आप जानते है कि यूट्यूब की कुछ ऐसी ट्रिक्स हैं जिनसे आपको विडियो देखने का एक नया अनुभव मिल सकता है। इन ट्रिक्स के जरिए आप यूट्यूब का बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूट्यूब का इस्तेमाल वैसे तो आपने कई बार किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि यूट्यूब वीडियोज के URL में जरा-सा फेरबदल कर कई काम किए जा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको यू-टयूब से जुडी चार ऐसी ही उपयोगी सीक्रेट ट्रिक्स के बारे में बता रहे है।

1. बिना किसी सॉफ्टवेयर के वीडियो डाउनलोड करना :

यूट्यूब की मदद से आसानी से वीडियोज डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए किसी खास सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं, यूट्यूब से MP3 फाइल्स भी डाउनलोड की जा सकती हैं। आपको सिर्फ URL में थोड़ा-सा फेरबदल करना होगा।

किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने के लिए उसके URL के सामने PWN लिखना होगा। ध्यान रहे URL से http:// या https:// पहले हटा दिया हो।

youtube tricks to download video

ऊदाहरण- www.youtube.com/watch?v=tpqH72LXf2E

वीडियो URL कुछ ऐसा बन जाएगा- www.pwnyoutube.com/watch?v=tpqH72LXf2E

इसके अलावा URL के आगे SS लिखना होगा

ऊदाहरण- www.youtube.com/watch?v=tpqH72LXf2E

वीडियो URL कुछ ऐसा बन जाएगा- www.ssyoutube.com/watch?v=tpqH72LXf2E

इसके बाद आप अपने मनपसंद फॉर्मेट में वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इन्हें वीडियो से MP3 फाइल्स में भी इसी पेज से कन्वर्ट किया जा सकता है। वीडियो URL में PWN जोड़ने के बाद एक अलग साइट खुलेगी। इस साइट पर ऊपर के हिस्से में वीडियो डाउनलोड करने के ऑप्शन रहेंगे और निचले हिस्से में वीडियो को MP3 में बदलने के ऑप्शन रहेंगे

2. वीडियो को करें रिपीट

यूट्यूब URL में थोड़ा-सा फेरबदल करके आप अपने यूट्यूब वीडियो को कितनी भी बार रिपीट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार यूट्यूब साइट पर नहीं जाना होगा। ये प्रोसेस अपने आप होगी। इसके लिए यूट्यूब वीडियो URL में "repeater" Youtube के बाद जोड़ना होगा।

youtube tricks to repeat video

ऊदाहरण- www.youtube.com/watch?v=tpqH72LXf2E

ऐसा बन जाएगा- www.youtuberepeater.com/watch?v=tpqH72LXf2E

Useful YouTube Secret Tips and Tricks

3. वीडियो में रीजनल रिस्ट्रिक्शन हो तो

कई बार ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं, जो किसी और देश से होस्ट किए गए हों। ये वीडियोज आपके एरिया के लिए रिस्ट्रिक्ट होते हैं। ऐसे में, ये अपने आप में बहुत कॉम्प्लिकेटेड होते हैं। इन वीडियोज के URL में भी फेरबदल करना पड़ेगा।

youtube tricks to repeat video

ऊदाहरण- watch?v=T0LgLdcuiRE

ऐसा बन जाएगा- /v/T0LgLdcuiRE इसके बाद वीडियो आपके एरिया में खुल जाएगा।

4. वीडियो किसी खास जगह से चलाना

अगर यूट्यूब का वीडियो किसी खास जगह से चलाना हो, तो इसके लिए आप वीडियो का करंट टाइम URL नोट कर सकते हैं। अगर कोई खास टाइम है, तो यूट्यूब वीडियो का करंट टाइम URL आप किसी भी समय वीडियो पर राइट क्लिक करके कॉपी कर सकते हैं, जैसा कि फोटो में दिखाया गया है।

youtube tricks to repeat video

अगर ऐसा नहीं करना है या कुछ सेकंड बाद से वीडियो चलाना है तो

ऊदाहरण- www.youtube.com/watch?v=KcaeFX1ZAqw

ऐसा बन जाएगा- www.youtube.com/watch?v=KcaeFX1ZAqw#t=86

Youtube के सीक्रेट TRICKS

5. यूट्यूब शॉर्टकट्स - YouTube Shortcuts

YouTube में कुछ शॉर्टकट्स भी होते हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे-

  • J : वीडियो प्ले होने के टाइम कीबोर्ड पर J प्रेस करने से वीडियो 10 सेकंड रिवाइंड हो जाता है।
  • K : वीडियो प्ले होने के टाइम कीबोर्ड पर K प्रेस करने से वीडियो प्ले या पॉज किया जा सकता है।
  • L : वीडियो प्ले होने के टाइम कीबोर्ड पर L प्रेस करने से वीडियो 10 सेकंड फॉर्वर्ड हो जाता है।
  • M : वीडियो प्ले होने के टाइम कीबोर्ड पर M प्रेस करने से वीडियो म्यूट हो जाता है।
  • Keys 1 to 9 : इन बटनों को दबाकर आप वीडियो को निश्चित प्रतिशत तक आगे बढ़ा सकते हैं। अगर आप 1 बटन दबाते है तो वीडियो 10% आगे बढ़ती है और वही आप बटन 8 दबाते है तो वीडियो 80% आगे बढ़ जाती हैं। 
  • Key 0 : इस विशेष बटन को दबाकर आप वीडियो को किसी भी स्तिथि से शुरुआत / Start पर ले जा सकते हैं। चाहे वीडियो चालू हो या रुका हो यह बटन कार्य करता हैं। 
  • Up Down Keys : वीडियो देखते समय आवाज बढ़ाने के लिए Up Key (↑) और आवाज कम करने के लिए Down key (↓) का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • Key F : वीडियो को Full screen में देखने के लिए आप F बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • Key Esc : Full screen में वीडियो देखते समय वीडियो को दोबारा छोटे स्क्रीन / normal mode में लाने के लिए Esc बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • Key Shift + N : वीडियो देखते समय प्लेलिस्ट का अगला वीडियो चलाने के लिए आप Shift और N बटन साथमें दबा सकते हैं। 
  • Key Shift + P : वीडियो देखते समय प्लेलिस्ट का पिछला वीडियो चलने के लिए आप Shift और P बटन साथ में दबा सकते हैं। 

इस तरह आप आसानी से YouTube पर कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. वीडियो को म्यूजिक फॉर्म में डाउनलोड करना

अगर आप किसी भी वीडियो को सिर्फ म्यूजिक फॉर्म में ही डाउनलोड करना है तो उसके लिए भी एक URL ट्रिक है। इसके लिए किसी भी URL में "www." और "YouTube" के बीच में listento लगाना होगा।

ऊदाहरण- www.youtube.com/watch?v=KcaeFX1ZAqw

ऐसा बन जाएगा- www.listentoyoutube.com/watch?v=KcaeFX1ZAqw#t=86

7. HD (हाई डेफिनेशन) वीडियो देखने के लिए

YouTube यूजर्स को हाई-डेफिनेशन वीडियो देखने का भी मौका देता है। YouTube वीडियो देखते समय आप डिफॉल्ट क्वालिटी से अलग भी काम कर सकते हैं।

youtube tricks to repeat video

8. YouTube वीडियो को किसी GIF में बदलना

अगर आप किसी YouTube वीडियो से GIF बनाना चाहते हैं तो ऐसा भी किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए "www." और "YouTube" के बीच gif लगा दीजिए। ऐसे में 1 सेकंड से 15 सेकंड तक की GIF इमेज बनाई जा सकती है।

ऊदाहरण- www.youtube.com/watch?v=Hnbsv5LOGbc

ऐसा बन जाएगा- www.gifyoutube.com/watch?v=Hnbsv5LOGb

YouTube secret tips & tricks

* Youtube के सर्च बॉक्स में टाइप कीजिए, Doge meme और enter कीजिए। देखिए क्या होता है? आपके सामने एक रंगीन पेज खुलेगा। देखिए तो जरा कितना कलर्ड पेज है यह।

* अपने वेब ब्राउजर पर यूट्यूब खोलिए, अब टाइप कीजिए Use the foce luke और Enter कीजिए। क्या हुआ ये स्क्रीन क्यों घूमने लगी? आपको एक घूमती हुई स्क्रीन दिखेगी। देखा यूट्यूब का जादू…

* पने ब्राउडर पर यूट्यूब खोलिए और टाइप कीजिए do the harlem shake और ENTER कीजिए। एक और जादू! कैसे ये यूट्यूब का बटन आपके सामने नाचने लगेगा।

अगर यह जानकारी आपको पसंद आयी है तो कृपया इसे share अवश्य करे।

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):