A Smart Gateway to India…You’ll love it!
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
क्या आप जानते हैं भारतीय सेना की 10 खास बाते

क्या आप जानते हैं भारतीय सेना की 10 खास बाते

Amazing facts about Indian Army

देशप्रेम सबके दिल में होता है लेकिन ऐसे कितने लोग होते हैं जो देश के लिए जान दे सकें। जो लोग देश के लिए जान देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं उनमें से अधिकतर भारतीय सेना में शामिल हो जाते हैं। भारतीय सेना राष्ट्र के लिए जीते हैं और अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाते है। पूरे देश को भारतीय सेना पर गर्व है। तस्वीरों के जरिए देखिए भारतीय सेना के कुछ महत्वपूर्ण और मजबूत पक्ष जो इसे सर्वश्रेष्ठ बनाता है।

भारतीय सेना की 10 खास बाते | Amazing facts about indian army :

क्या आप जानते हैं भारतीय सेना की 10 खास बाते

1. भारतीय सेना का निर्माण 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था।

2. भारतीय सेना के देशभर में में 53 कैंटोनमेंट और 9 आर्मी बेस हैं।

3. सियाचीन ग्लेसियर दुनिया का सबसे उंचा युद्ध का मैदान है। इसकी उंचाई समुद्र तल से 5000 मीटर उपर है जिसकी भारतीय सेना देखरेख करती है।

4. भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी स्वैच्छिक सेना है। हजारों की संख्या में सेना स्वेच्छा से देश की सेवा करते है। संविधान में अनिवार्य सैनिक सेवा की व्यवस्था होने बावजूद भी कभी सरकार को बलपूर्वक इसे लागू करने की जरुरत नहीं पड़ी।

5. भारतीय मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज भारत में सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है।

क्या आप जानते हैं भारतीय सेना की 10 खास बाते

6. भारतीय सेना में घुड़सवारों की भी टुकड़ी है। दुनिया में सिर्फ 3 देशों के पास घुड़सवारों की सेना है।

7. असम रायफल्स भारतीय सेना की सबसे पुरानी पैरामिलट्री फोर्स है जिसकी स्थापना 1835 में की गयी थी।

8. युनाइटेड नेशंस के शांति अभियान के तहत भारत दुनिया के किसी भी देश से सबसे बड़ी संख्या में जवानों को भेजता है।

9. बेली ब्रिज दुनिया की सबसे उंची ब्रिज है जोकि लद्दाख में द्रास और सुरु नदी के बीच स्थित है जिसका निर्माण भारतीय सेना ने 1982 में कराया था।

10. राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी सेना भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट है, जोकि वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में ही रहती है।

क्या आप जानते हैं भारतीय सेना की 10 खास बाते

11. जंगलों में लड़ने के मामले में भारतीय सेना को दुनिया में सबसे श्रेष्ठ सेना के तौर पर जाना जाता है। भारत की इस गुणवत्ता को जानने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर इस टुकड़ी का दौरा करते हैं।

12. भारत में अन्य सरकारी संगठनों और संस्थाओं के विपरीत भारतीय सेना में किसी भी व्यक्ति की जाती या धर्म नहीं देखा जाता.

13. भारत और पाकिस्तान के बीच हुई “लोंगेवाला की लड़ाई” में सिर्फ दो भारतीय सेना के जवान ही शहीद हुए थे. इस लड़ाई पर मशहूर बॉलीवुड फिल्म “बॉर्डर” बनी है,
लोंगेवाला की लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच दिसम्बर 1971 में हुई थी. इस लड़ाई में 120 भारतीय सेना के जवानों ने 2000 पाकिस्तानी सेना के जवानों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था. सबसे रोचक तथ्य यह है कि इस लड़ाई में भारतीय सेना के पास सिर्फ एक जीप थी जिस पर एम्40 की राइफल लगी थी और दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना 2000 की तदाद में टैंकों से लेस थी.

क्या आप जानते हैं भारतीय सेना की 10 खास बाते

14. भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन राहत(2013) अब तक सबसे बड़ा लोगों को बचाने वाला मिशन था. ऑपरेशन राहत मिशन को भारतीय वायु सेना द्वारा चलाया गया था. इस मिशन का मुख्य लक्ष्य 2013 में उत्तराखंड में आयी बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाना था. ऑपरेशन राहत के पहले चरण में 17 जून 2013 को 20,000 लोगों को बाढ़ के क्षेत्र से सुरक्षित निकाल लिया गया था. जो अपने-आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड था.

15. भारतीय वायु सेना का ताजीकिस्तान में आउट-स्टेशन है और एक अफ़ग़ानिस्तान में भी बनने जा रहा है.

16. भारतीय सेना ने भारत के सबसे ऊँचे पुल का भी निर्माण किया है. यह लदाख वैली में द्रास और सुरु नदियों के बीच बना हुआ है. इस पुल का निर्माण भारतीय सेना द्वारा अगस्त 1982 में किया गया था.

17. सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) भारत में सबसे बड़ी निर्माण एजेंसियों में से एक है. एम्ईएस और सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) पर भारत की बेहद शानदार सडकों के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी है. खर्दुन्गला( जो पूरी दुनिया में सबसे ऊँची सड़क है) और चुम्बकीय पहाड़ी जैसी सडकों के रखरखाव की जिम्मेदारी एम्ईएस पर आती है.

18. भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुआ युद्ध उस समय खत्म हो गया था. जब पाकिस्तानी सेना के 93,000 जवानों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. दुसरे विश्व युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था जो पाकिस्तानी सेना द्वारा किया गया था.

क्या आप जानते हैं भारतीय सेना की 10 खास बाते

19. पर्वतीय युद्ध में सर्वश्रेष्ठ- ग्लैशियर और पर्वतों पर युद्ध करने की कला में भारतीय से बेहतर कौन हो सकता है। यहां तक कि अमेरिका की सेना भी भारतीय सेना से यह कला सीखती है। अफगानिस्तान भेजने से पहले अमेरिकी सेना भारतीय सेना से यह कला सीखती है। यहां तक कि इंग्लैंड और रुस के सैनिक भी भारतीय सेना से प्रशिक्षण लेते हैं।

20. संसाधनों का सर्वोत्तम इस्तेमाल- भारतीय सेना ने इस मिथ्य को भी गलत साबित किया है कि युद्ध सिर्फ विदेशी तकनीकों के दम पर ही लड़ा जा सकता है। भारतीस सेना पहाड़ी मिर्ची का प्रयोग हैंडग्रैनेड बनाने में करती है। इससे ना सिर्फ दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं बल्कि गरीब किसानों को भी आमदनी का एक स्रोत निल जाता है।

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):