A Smart Gateway to India…You’ll love it!
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक | Top 10 Singers in India

10. सुनिधि चौहान | Sunidhi Chauhan

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

सुनिधि को आज की जनरेशन की बेस्ट फीमेल सिंगर माना जाता है, जो जितनी खुबसूरत दिखती है उतना खुबसूरत गाती भी है | फ़ास्ट सोंग हो या स्लो सोंग, सुनिधि हर प्रकार के गानों को जिस सहजता और एनर्जी के साथ गाती है वह अन्यतम है और इन्हें चाहने वाले इन्हें इंडिया का रोकिंग स्टार भी कहते है |

9. सोनू निगम | Sonu Nigam

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

सोनू निगम को वर्तमान में बॉलीवुड का सबसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल सिंगर माना जाता है और आज अगर यह कहा जाए की इनके बराबर का कोई भी सिंगर बॉलीवुड में नहीं है जो हर प्रकार की गायिकी में इनका सामना कर सके तो गलत न होगा |

8. के जे येसुदास | K J Yesudas

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

भारत के आल टाइम बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में अगर येसुदास का नाम नहीं आया तो यह लिस्ट अधूरी ही रह जायेगी, 2 अकादमी अवार्ड, 2 ग्रैमी अवार्ड, एक बाफ्टा अवार्ड, एक गोल्डन अवार्ड और राष्ट्रिय पुरूस्कार विजेता येसुदास की आवाज को ईश्वरीय वरदान भी कहा जाता है | म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर्स येसुदास शास्त्रीय, हिन्दुस्तानी, मेलोडी, कॉमेडी, ट्रेजडी, लाइट म्यूजिक, ग़ज़ल आदि में अपना हुनर दिखा चुके है |

7. मन्ना डे | Manna Dey

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

मन्ना डे में वह हर खूबी थी जिसके कारण यह भारत के टॉप के सिंगर्स में शामिल होते लेकिन यह इनका दुर्भाग्य ही था की इन्हें इसका समुचित स्थान नहीं दिया गया | ग्रेट आवाज, क्लासिकल म्यूजिक पर जबरदस्त पकड़ और कठिन क्लासिकल गानों को सरलता से गाने की खूबी भी इन्हें वह पहचान नही दिला पायी जिसके यह हकदार थे | बहरहाल फिर भी यह लाखो दिलो में बसते है और आज भी इनके गाने बड़े शौक से सुने जाते है |

6. के एल सहगल | K L Sehgal

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

के एल सहगल को हिंदी संगीत का पहला सम्राट माना जाता है, यह इन्ही की आवाज का जादू था की आज 60 सालो के बाद भी इनके गाने घर घर सुने जाते है |

5. मुकेश | Mukesh

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

मुकेश फिल्म इंडस्ट्री के उन गिने चुने गायकों में से एक है जिनके बिना कई अभिनेता कोई गाना शूट करने के लिए सोच भी नहीं सकते थे, मुकेश हर प्रकार के क्लासिकल गाने गा सकते थे और इनकी आवाज को ‘राज कपूर’ की आवाज भी माना जाता था और इन्हें सैड सांग्स का महारथी भी कहा जाता था |

4. आशा भोंसले | Asha Bhosle

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

आशा भोंसले ने अपनी बड़ी बहन की अति लोकप्रियता के बाबजूद जो मुकाम बनाया है वह प्रशंसनीय है, आशा जी ने न केवल अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनायी अपितु अपनी कला के बल पर यह आज भारत की बेहतरीन सिंगर्स में शुमार है | हिंदी फिल्मो के अलावा आशा जी मराठी, बंगाली, भोजपुरी आदि फिल्मो में भी गाने गा चुकी हैं |

3. किशोर कुमार | Kishor Kumar

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

किशोर कुमार एक ऐसे हरफनमौला कलाकार माने जाते है जो जितना अपनी गायिकी के लोकप्रिय थे उतने ही अभिनय में भी थे | इन्हें भारत के सफलतम गायकों में से एक माना जाता है, जिन्हें कुछ लोग भारत का सबसे बेहतरीन गायक भी कहते है | इनकी आवाज में शरारत और मधुरता दो का मिश्रण था जो इनके बेहतरीन गानों में भी देखने को मिलता है जैसे, “एक लड़की भीगी भागी सी”, “जिंदगी एक सफ़र है सुहाना” | किशोर जी ऐसे सिंगर थे जो बहुत ही जोशीले उमंग भरे गानों के साथ साथ बहुत ही उदास और गमगीन गाने भी बेहतरीन तरह से गा सकते थे | इन्होने अपने 30 सालो के कैरियर में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, संजीव कुमार आदि के लिए गाने गाये जो बहुत हिट भी रहे |

2. लता मंगेशकर | Lata Mangeshkar

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

भारत कोकिला और सुर सम्राज्ञी ‘लता मंगेशकर’ के बिना न तो कोई बॉलीवुड की कल्पना भी नहीं कर सकता और जब भी कभी बॉलीवुड सिंगर्स की बात होती है तो सबसे पहले लता जी का ही नाम सामने आता है | एम एस सुब्बुलक्ष्मी और लता मंगेशकर ही एकमात्र ऐसे 2 सिंगर्स है जिन्हें भारत का सर्वोच्च पुरुस्कार “भारत रत्न” दिया गया है | लता जी अभी तक 4,000 से भी ज्यादा गाने, 20 भारतीय भाषाओ में गा चूँकि है | इनके द्वारा गाये हुए गाने ‘ए मेरे वतन के लोगो’ को सुनकर भारत के पहले प्रधानमंत्री ‘जवाहरलाल नेहरु’ की आँखों में भी आंसू आ गये थे |

1. मोहम्मद रफ़ी | Mohammad Rafi

यह है भारत के 10 सबसे लोकप्रिय गायक

मोहम्मद रफ़ी को भारत के सबसे महानतम और सफल गायकों में से एक माना जाता है, जिनके द्वारा गाये हुए गाने आज लोग सुनना पसंद करते है और आज भी लोग इनकी नक़ल कर सफलता की और बढ़ते है | इनके गाये हुए गाने जैसे, “चौदहवी का चाँद हो”, “बहारों फूल बरसाओ”, “पर्दा है पर्दा” आज भी टॉप 10 चार्ट में जगह बनाए रहते है | रफ़ी की आवाज भावुक गानों के लिए बेहतरीन मानी जाती थी और प्रसिद्द प्लेबैक सिंगर ‘एस. पी. बलासुब्रह्मन्यम’ तो रफ़ी को इतना चाहते थे की वह इनके लिए अपनी जान छिड़कते थे |

लेटेस्ट अपडेट व लगातार नयी जानकारियों के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करे, आपका एक-एक लाइक व शेयर हमारे लिए बहुमूल्य है

You May Be Interested IN
A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):