A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!

World tourism day Theme, History & Significance | विश्व पर्यटन दिवस, जानिये इतिहास, महत्व और थीम


World tourism day 2022

World tourism day: हर साल 27 सितंबर (27 September) को विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day 2022) मनाया जाता है. साल 1980 से ही विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है. 27 सितंबर 1970 वो दिन था जब यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (United Nations World Tourism Organization) के कानूनों को अपनाया गया था.

हर साल 27 सितंबर (27 September) को विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day 2022) मनाया जाता है. साल 1980 से ही विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है. 27 सितंबर 1970 वो दिन था जब यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (United Nations World Tourism Organization) के कानूनों को अपनाया गया था. यह तारीख उस वर्षगांठ का प्रतीक है जब UNWTO के कानूनों को अपनाना वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना गया था. इस दिन को सेलिब्रेट करना का मकसद अतंरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है. साथ ही यह भी बताना है कि टूरिज्म किस तरह से दुनियाभर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को प्रभावित करता है

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास क्या है | History of world tourism day

विश्व पर्यटन दिवस 1980 से हर साल 27 सितंबर को मनाया जा रहा है. इस तरह इस दिवस को मनाते हुए पिछले 42 साल हो गये हैं. सभी जानते हैं कि टूरिज्म सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था को किस तरह से प्रभावित करता है. टूरिज्म सेक्टर की भागीदारी देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होती है. दो साल के कोरोना वायरस (Covid-19) के दौरान दुनियाभर का टूरिज्म सेक्टर चरमरा गया था और अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा था. उसके बाद अब धीरे-धीरे दुनियाभर के देशों ने टूरिज्म प्रतिबंधों को खोला है और फिर से पर्यटक एक देश से दूसरे देश और अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने के लिए निकल रहे हैं.

विश्व पर्यटन दिवस 2022 थीम | World Tourism Day 2022 Theme

इस साल 27 सितंबर का दिन मंगलवार को विश्व स्तर पर 42 वां विश्व पर्यावरण पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। इस साल 2022 की थीम पर्यटन पर पुनर्विचार (Re-thinking Tourism) रखी गई है।

विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम “पर्यटन पर पुनर्विचार” है. इस साल के जश्न की मेजबानी इंडोनेशिया करेगा. यह इस पर पुनर्विचार करने का अवसर है कि कैसे पर्यटन क्षेत्र अधिक टिकाऊ, समावेशी और लचीला हो सकता है.

विश्व पर्यटन दिवस का महत्व क्या है | Importance of world tourism day

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का एक खास उद्देश्य है कि विश्व स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देना क्योंकि पर्यटन एक तरह से किसी भी देश के मुख्य आय के रूप में भी देखा जाता है, साथ ही अलग-अलग एक्सपीरियंस, मनोरंजन और संस्कृतियों को जानने का एक अवसर है और किसी भी देश राज्य और क्षेत्र के आर्थिक रूप से भी एक मजबूती देता है, साथ ही यह रोजगार सम्मान संबंधों में भी नए अवसर बनाते हैं।

कौन सा देश कर रहा होस्ट | which country is hosting world tourism day

विश्व पर्यटन दिवस 2022 का मेजबान देश इंडोनेशिया है. इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो अपनी शानदार हॉस्पिटेलिटी के लिए जाना जाता है, यहां पर्यटन को इनकम का एक मुख्य सोर्स माना जाता है.

Institutes for Tourism Course in India | विश्व पर्यटन प्रमुख संस्थान

मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म, नई दिल्ली – दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी – बैंगलोर विश्वविद्यालय, बैंगलोर – मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई – कोलकाता विश्वविद्यालय, कोलकाता – गोवा विश्वविद्यालय, पणजी – मुंबई विश्वविद्यालय – हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, नई दिल्ली – यंग वीमेन क्रिश्चियन एसोसिएशन, नई दिल्ली

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):