A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » Vikas Dubey arrested at ujjain

विकास दुबे हुआ गिरफ्तार, महाकाल के दर्शन के लिए गया था उज्जैन, पुलिस एनकाउंटर में पांच साथी ढेर, जाने अब तक कौन-कौन मारा गया | Vikas Dubey arrested at ujjain

Vikas Dubey arrested at ujjain
मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...मीडिया को देखकर बोला गैंगस्टर, सरेंडर की कहानी

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है. विकास दुबे ने सरेंडर करने की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

  • पकड़ा गया गैंगस्टर विकास दुबे
  • विकास उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचा और चिल्लाने लगा- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला..

कानपुर गोलीकांड का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. एनकाउंटर के सातवें दिन विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया, बताया जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी विकास पर कोई असर नहीं दिखा और मीडिया के सामने चिल्लाने लगा, ‘..मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला'.

आज सुबह ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया. मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था. बताया ये भी जा रहा है कि उसने मंदिर के बाहर खड़े होकर अपना नाम चिल्लाया, फिर लोगों ने पुलिस को सूचित किया.

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'विकास दुबे अभी मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है. अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं. मंदिर के अंदर या बाहर, कहां से गिरफ्तारी हुई, इसके बारे में कहना ठीक नहीं. विकास क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर रहा था. वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था.'

स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने सरेंडर करने की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

जब पुलिस विकास दुबे को पकड़कर महाकाल थाने में ले जा रही थी, तब विकास दुबे लगातार मीडिया से बात कर रहा था. इसी दौरान वो चिल्लाया, '...मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला'.

कैसे उज्जैन पहुंचा विकास दुबे?

आपको बता दें कि विकास दुबे कानपुर की घटना के बाद भाग गया था, जिसके बाद हरियाणा के फरीदाबाद में उसकी झलक दिखी थी. फरीदाबाद के एक होटल के CCTV कैमरे में विकास दुबे को देखा गया था, लेकिन वो वहां से फरार हो गया. छापे में उसके गुर्गे गिरफ्तार कर लिए गए थे.

विकास दुबे लगातार छुपता हुआ भाग रहा था, पहले उसके नोएडा और फिर राजस्थान जाने की बात की जा रही थी. ऐसे में पुलिस ने NCR में लगातार छापेमारी की थी. लेकिन विकास दुबे वहां पर भी नहीं मिला..अब सात दिन बाद उसके उज्जैन में मिलने की खबर आई.

सूत्रों की मानें तो फरीदाबाद से मध्य प्रदेश तक वो आसानी से एक गाड़ी में पहुंचा, जो पूरी तरह सेफ थी. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि इतनी बंदिशों के बाद भी विकास दुबे आखिर कैसे इतना लंबा सफर कर पाया.

पुलिस एनकाउंटर में पांच साथी ढेर, जाने अब तक कौन-कौन मारा गया

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन जुलाई को मारे गए 8 पुलिसवालों का मुख्य हत्यारोपी विकास दुबे का साम्राज्य एक-एक कर ढहता जा रहा है। गुरुवार विकास दुबे के दो और करीबी साथी प्रभात मिश्रा व प्रवीण उर्फ बउवा दुबे गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। वहीं, पुलिस ने विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद में गिरफ्तार हुए विकास दुबे के करीबी प्रभात को पुलिस कानपुर ला रही थी तभी बीच रास्ते में प्रभात ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी गोली चलाई तो प्रभात घायल हो गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास का दूसरा साथी प्रवीण उर्फ बउवा इटावा में मारा गया। अबतक विकास दुबे के पांच करीबी साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि दो अन्य साथी दयाशंकर कल्लू और श्यामू वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साथियों के नाम हैं- प्रेम प्रकाश (विकास दुबे का मामा), अतुल दुबे (विकास दुबे का भतीजा), अमर दुबे (विकास दुबे का राइड हैंड), प्रभात और प्रवीण उर्फ बउवा।

Tags: vikas dubey arrested at ujjain vikas dubey ujjain mahakal कानपुर एनकाउंटर विकास दुबे UP STF Vikas Dubey kanpur Encounter Uttar Pradesh News Vikash Dubey Update Kanpur Shootout Vikas Dubey aide Prabhat Mishra killed in encounter

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):