A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » Sleeping Problems During Lockdown

लॉकडाउन में कम या ज्यादा सो रहे हैं तो संभल जाएं, नींद को लेकर हो सकती है ये गंभीर समस्या | Sleeping Problems During Lockdown Sleep Guidelines And Help During Covid 19 Pandemic

Sleeping Problems During Lockdown

लॅाकडाउन ने हमारी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल लिया है। हमारी नींद पर भी लॅाकडाउन का गहरा प्रभाव पड़ा है। जिस तरह से शरीर के लिए खाना और पानी जरूरी है, ठीक वैसे ही शरीर के लिए नींद भी जरूरी है। हर चीज का एक लिमिट में होना बहुत आवश्यक होता है।

किसी भी चीज की अती और कमी दोनों ही खराब होती है। लॅाकडाउन के इस समय में कई लोग नींद से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। एक शोध में पाया गया कि इस समय या तो लोग बहुत ज्यादा सोने लगे हैं या फिर बहुत कम, जिस वजह से नींद का रुटीन बिगड़ चुका है। नींद का रुटीन बिगड़ने से शरीर में कई तरहों की परेशानियां हो सकती हैं। 

लॅाकडाउन के कारण बदल गई दिनचर्या

  1. लॅाकडाउन का असर हमारी दिनचर्या पर पड़ा है। लॅाकडाउन से पहले तक हमारा एक रुटीन हुआ करता जिस हिसाब से हम अपने कार्य किया करते थे। लॅाकडाउन की वजह से हमारा पूरा रुटीन ही बदल गया है। रुटीन के बदलने से हमारे सोने के समय में भी बदलाव आ गया। 

वर्क फ्रॅाम होम से पड़ा है असर

लॅाकडाउन की वजह से वर्क फ्रॅाम होम कर रहे लोगों के रुटीन में खासा बदलाव आया है। घर से काम करने का नया अनुभव, काम का अधिक दबाव, खाने के समय में परिवर्तन, अधिक समय तक काम करने से और कोई शारीरिक गतिविधियां न होने से नींद पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

जेटलेग की समस्या उत्पन हो रही है

अचानक से दिनचर्या में बदलाव आ जाने से जेट लेग की समस्या हो सकती है। जेट लेग नींद से जुड़ी समस्या है। बॉडी क्लॉक के बिगड़ जाने से ये समस्या उत्पन होती है। कई विशेषज्ञों के अनुसार लॅाकडाउन में लोगों के सोने के समय में काफी बदलाव देखने को मिले हैं जिस वजह से लोग जेट लेग की समस्या को अनुभव कर रहें हैं। 

जेट लेग की समस्या के संकेत

  • नींद न आना 
  • दिनभर जम्हाइयां लेना 
  • बेवक्त भूख लगना
  • थकान 
  • सिरदर्द 
  • एकाग्रता में कमी 
  • चक्कर आना
  • घबराहट होना

जेट लेग की समस्या से शरीर को होता है नुकसान

सोने के समय में काफी अधिक बदलाव हुआ है। कई लोगों का मानना है कि वो नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। 

लॅाकडाउन में नींद की समस्या का बढ़ने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस दौरान गूगल में नींद से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा खोजें गएं।

समय पर न सोने या नींद पूरी न होने का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए जरूरी है कि एक रुटीन बनाया जाए। जरूरत से अधिक सोना भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।

इस समस्या को दूर करने के उपाय

  • अपने सोने और जागने का समय निर्धारित करें।
  • पूरी नींद लें। जरूरत से ज्यादा सोने से बचें।
  • शारीरिक एक्सरसाइज करें।
  • फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।
  • हेल्दी डाइट लें।

Tags: Sleeping problem during lockdown sleep issues during lockdown sleep problems lockdown sleep issues lockdown sleeping problem sleeping issues jatlack backlog meaning in hindi

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):