A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » Bhojpuri Holi Song 2020

इस होली सॉन्ग का यू-ट्यूब पर तहलका, 10 करोड़ लोगों ने देखा

Bhojpuri Holi Song 2020

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के होली से ठीक पहले रीलीज हुए गाने ने धूम मचाई हुई है. इस गाने को एक महीने में 10 करोड़ लोग देख चुके हैं.

होली के आने में 15 दिन से भी कम बचे हैं. ऐसे में यू-ट्यूब पर होली के गानों का सर्च बढ़ गया है और इस सर्च में हाल में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना एक भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) है. होली का वायरल हो रहा यह गाना है भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बिग बॉस के सीजन 13 के पार्टिसिपेंट रह चुके खेसारी लाल यादव का.

एक महीने में 10 करोड़ लोगों ने देखा

गाने का नाम है भतीजवा के मौसी जिंदाबाद (Bhatija ke Mausi zindabad). इस गाने ने रीलीज होने के साथ ही तहलका मचा दिया है. भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस होली गाने को एक महीने में 10 करोड़ लोग देख चुके हैं.

Khesari Lal Yadav का यह होली सॉन्ग उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है.

आदिशक्ति फिल्म के श्याम सुंदर ने इस गाने का संगीत दिया है और अखिलेश कश्यप ने इसे लिखा है. गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अनीशा पांडे (Anisha Pandey) भी दिख रही हैं. गाने में दोनों की कैमिस्ट्री बेहतरीन दिखाई गई है.

पहले इस गाने का ऑडियो वर्जन रीलीज किया गया और फिर वीडियो वर्जन भी रीलीज किया गया. दोनों वर्जन को मिलाकर अब तक करीब 10 करोड़ लोग इसे देख चुके हैं.

रीलीज होने के बाद से जिस तेजी से यह गाना लोगों तक पहुंच बना रहा है, ऐसे इस बात के भी कयास लगने शुरू हो गए हैं कि यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में एक रिकॉर्ड कायम कर सकता है.

Tags: Khesari Lal Yadav song Bhojpuri Holi Song 2020 new Bhojpuri Holi Song new Holi Song 2020 new Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav holi song Khesari holi song Bhatija ke Mausi jindabad Bhatijwa ke Mausi jindabad Khesari Lal Yadav Antra Singh Priyanka bhojpuri actress Anisha Pandey Bhatija ke Maai jindabad Bhatijwa ke Maai jindabad भतीजवा के मौसी जिंदाबाद होली गाना भोजपुरी होली

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):