You are Here :
Home »
Ajab Gajab News »
Images of cute Ivanka Trump India Visit
छाईं रहीं इवांका, हर किसी को भा गई उनकी सादगी भरी मुस्कान, देखें तस्वीरें
अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। उनके इस दौरे की शुरुआत गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से हुई थी। यहां पर उन्होंने मोटेरा में बने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में करीब एक लाख लोगों को संबोधित भी किया। इस संबोधन में उन्होंने कई बातों का जिक्र किया, जिसमें क्षेत्रिए शांति से लेकर आतंकवाद और कारोबार का मुद्दा भी शामिल था। इस दौरे पर ट्रंप के अलावा जिस पर सबसे अधिक लोगों की निगाहें जमी रहीं और जो सबसे अधिक सुर्खियों में रही उसका नाम इवांका ट्रंप है। इसकी वजह सिर्फ उनका अपना व्यक्तित्व तो है ही इसके अलावा भी इस दौरे में उनकी एक अलग पहचान रही है।
आपको बता दें कि इवांका और उनके पति जेयर्ड कुशनर राष्ट्रपति ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकारों में शामिल हैं। इन दोनों ही का व्हाइट हाउस में ऑफिस भी है।
इवांका और कुशनर की विदेश नीति कहें या उनकी सलाह, लेकिन ये दोनों ही ट्रंप के विश्वासपात्र हैं।
कुशनर और इवांका की सलाह के बाद ही राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल और फिलीस्तीन के बीच विवाद की वजह बने येरूशलम को इजरायल का हिस्सा घोषित किया था।
इन दोनों की भूमिका उत्तर और दक्षिण कोरिया विवाद को कम करने में भी काफी अहम रही है। किम जोंग उन के साथ अब तक हुई तीनों मुलाकातों में ट्रंप के साथ इवांका भी मौजूद रही थीं।
आपको बता दें कि इवांका ट्रंप का ये दूसरा भारत दौरा है। इससे पहले वह वर्ष 2018 में हैदराबाद में आयोजित इंटरप्रिन्योर समिट में हिस्सा लेने भारत आई थीं। उनका ये दौरा बेहद छोटा था। इस दौरे में उनके साथ उनके पति कुश्नर शामिल नहीं थे।
आपको ये भी बता दें कि कुशनर और इवांका की भूमिका ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव कैंपेन और उन्हें जिताने में बेहद खास रही थी। गौरतलब है कि ट्रंप का ये पहला ऐसा विदेश दौरा है जिसमें वह अपने परिवार के साथ किसी एक देश की यात्रा पर निकले हैं।
वर्ष 2016 में हुए अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुशनर ने जहां सोशल मीडिया और डिजीटल मीडिया की जिम्मेदारी संभाली थी, वहीं इवांका ने कई रैलियां आयोजित कर ट्रंप की जीत की जमीन तैयार की थी।
इवांका और ट्रंप की आपसी ट्यूनिंग काफी बेहतर है। यही वजह है कि ट्रंप उनकी सलाह को मानते भी हैं। मौजूदा दौरे में भी उनकी भूमिका काफी अहम है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे में ट्रंप के अलावा इवांका भी सुर्खियों में छाई रही हैं। मीडिया में उनकी क्यूट स्माइल से लेकर उनकी चाल-ढाल और यहां तक की उनकी ड्रेस को लेकर भी कई तरह की खबरें छपी हैं।
भारत दौरे के पड़ाव में जब ट्रंप आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे थे तो वहां पर इवांका और कुशनर भी साथ थे। इस दौरान मीडिया के कैमरे लगातार इन दोनों की तस्वीरों को कैद करने में दिखाई दिए।
आगरा से पहले मोटेरा स्टेडियम में भी इन दोनों की मौजूदगी काफी कुछ बयां कर रही थी। मोटेरा स्टेडियम का नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम इसलिए भी खास था क्योंकि इस वर्ष के अंत तक अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। जानकार मानते हैं कि ये कार्यक्रम अमेरिका में बसे करीब 40 लाख लोगों का समर्थन जुटाने की भी एक कवायद है।
ताज महल को जानने और समझने में भी इवांका और कुशनर ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी।
आगरा पहुंचने पर यहां राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया और इवांका कुशनर का स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया था।
इवांका और ट्रंप के साथ पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर कुछ बातचीत भी की।
ट्रंप और इवांका की ट्यूनिंग और बाप-बेटी के प्यार को दर्शाने के लिए ये तस्वीर काफी है।
Tags:
Ivanka Trump and Jared Kushner
Ivanka Trump and Jared Kushner pose as they visit the Taj Mahal
US President Donald Trump India Visit
US
Trump-Ivanka India Visit
senior advisor of Trump admnistration
Ahmedabad
US President Donald Trump
Donald Trump
Published: Fab 25, 2020 - 06:22 | Updated: Fab 25, 2020 - 06:22
अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें.
For latest news and analysis in English, follow Welcomenri.com on Facebook.