You are Here :
Home »
Ajab Gajab News »
Happy Republic Day 2021 Wishes Images SMS Quotes Greetings HD Wallpaper Whatsapp and Facebook Status
Happy Republic Day 2021: प्रियजनों को फेसबुक और वॉट्सएप के जरिए दें इस दिन की शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2021 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन हमारे लिए बहुत ही खास है जिसके उपलक्ष्य में भाषण उपलब्धियां राष्ट्रगान और झांकियां निकाली जाती हैं। इसके अलावा आप मैसेज से भी कर सकते हैं विश।
26 जनवरी 1950 को देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने झंडा फहरा कर भारत को एक पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। जो भारत के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण था। इसी के बाद से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है।
हमारा संविधान देश के रह रहे लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। संविधान लागू होने के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने वर्तमान संसद भवन में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। तो इस खास दिन वैसे तो ऑफिस और कॉलेज बंद रहते हैं लेकिन कई जगह रंगारंग कार्यक्रमों और ध्वजारोहण कर इस दिन की खुशी मनाई जाती है और लोग अपने प्रियजनों को इस दिन की शुभकामनाएं भी देते हैं।
Republic Day 2021 wishes in Hindi
1. जहां हर दिन एक उत्सव है,
हर दिल में जोश उमंग है,
ऐसा उज्जवल भविष्य लेकर,
सदा ही आगे बढ़ता है मेरा देश।
2. तैरना है तो समंदर में तेरो,
नदी नालों में क्या रखा है,
प्यार करना हो तो वतन से करो,
बेवफ़ा लोगों में क्या रखा है,
आप सभी को गणराज्य दिन की शुभकामनाएं।
3. झुक कर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आया है,
खुशनशीब होता है वो खुन
जो देश के काम आता है…
गणतंत्र दिन की शुभकामना।
4. ना जियो घर्म के नाम पर,
ना मरो घर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियों वतन के नाम पर,
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
5. ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर,
सोने में सिमटकर मरे हैं शासक कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता..!!
6. देश के हित के लिए लड़ते रहे हैं देश के लिए लड़ते रहेंगे,
जो कार्य देश के हित के लिए है वो कार्य करते रहेंगे,
जो भारत देश से प्रेम करेगा वो ख़ुश रहेगा,
आतंकवादी सोच वाले रहेंगे यहां तो डरके रहेंगे।
7. मेरे मुल्क की अपनी अलग पहचान है,
यहां कोई हिन्दू तो कोई मुसलमान है,
इसकी जितनी तारिफ करुं कम है
क्यूंकि यह हमारा हिन्दूस्तान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
Published: Jan 25, 2021 10:20 AM IST | Updated: Jan 25, 2021 10:20 AM IST
अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें.
For latest news and analysis in English, follow Welcomenri.com on Facebook.