You are Here :
Home »
Ajab Gajab News »
Festival and Vrat of August
रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक, देखें अगस्त में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट | Festival and Vrat of August Raksha Bandhan to Janmashtami
सावन माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के साथ अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। अगस्त महीने में सावन का अंतिम और पांचवां सोमवार, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी समेत अन्य कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों को देश में धूमधाम से मनाया जाता है। अगस्त के महीने में इस साल दो एकादशी भी पड़ रही हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अगस्त माह धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ है और इसके साथ ही भक्तों के लिए भी इसे लाभकारी बताया जा रहा है।
देखें अगस्त माह में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों और व्रतों की लिस्ट-
शनि प्रदोष और बकरीद-
1 अगस्त को शनि प्रदोष व्रत है। पुराणों के मुताबिक, शनिवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने को शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। इसके अलावा 1 अगस्त को मुस्लिम समुदाय का बड़ा त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) भी है।
रक्षाबंधन-
3 अगस्त को रक्षाबंधन और सावन का आखिरी और पांचवां सोमवार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन और सावन के आखिरी सोमवार का दुलर्भ संयोग सालों बाद बन रहा है। इस साल रक्षाबंधन को आयुष्मान योग, प्रीति योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस साल राखी पर भद्रा का कोई साया नहीं है।
कज्जली तीज-
कज्जली तीज को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 6 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
जन्माष्टमी-
इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 11 और 12 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। जगन्नाथ पुरी में 11 अगस्त और मथुरा-वृंदावन और द्वारिका में 12 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करते हैं।
अजा एकादशी-
अजा एकदशी 15 अगस्त को मनाई जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस भी मनाते हैं। अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
हरतालिका तीज-
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 21 अगस्त को पड़ रही है।
गणेश चतुर्थी-
गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मुंबई में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि इस साल कोरोना वायरस के कारण ऐसा संभव नहीं हो सकेगा।
राधाष्टमी-
जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन राधाष्टमी मनाते हैं। इस साल यह त्योहार 25 अगस्त को पड़ रहा है। पुराणों के मुताबिक, इस दिन ब्रज की प्यारी राधारानी का जन्म हुआ था।
पद्मा एकादशी और वामन जयंती-
इस साल पद्मा एकादशी और वामन जयंती 29 अगस्त को पड़ रही है।
ओणम और मुहर्रम-
दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार ओणम और मुस्लिम समुदाय का पर्व मुहर्रम 30 अगस्त को मनाया जाएगा।
Tags:
Aja Ekadashi
aja ekadashi 2020
bakrid
Hariyali Teej
hariyali teej 2020
Independence Day
Krishna Janmashtami
krishna janmashtami 2020
Radhashtami
Rakshabandhan
August ke vrat aur tyohar
August me kaun kaun se vrat
अजा एकादशी
कृष्ण जन्माष्टमी
बकरीद
रक्षाबंधन
राधाष्टमी
स्वतंत्रता दिवस
हरियाली तीज
अगस्त महीने के व्रत और त्योहार
अगस्त में व्रत और त्योहार कौन-कौन से हैं
अगस्त के त्योहारों की लिस्ट
Published: July 31, 2020 - 06:22 | Updated: July 31, 2020 - 06:22
अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें.
For latest news and analysis in English, follow Welcomenri.com on Facebook.