A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » सर्दियों में घूमने के बेहतरीन स्थान

सर्दियों में घूमने के बेहतरीन स्थान | Best Places to Visit India in Winter

सर्दियों का मौसम आ गया है। खुली धूप में बैठ कर चाय और पकौड़े खाने का मज़ा ही कुछ अलग है। अगर आप सर्दियों को और अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं तो कहीं घूमने का प्लान जरूर बनाएं। इस मौसम में ऐसी जगह जाएं जहां ज्यादातर बर्फ़बारी होती है। तो चलिए हम आपको ऐसे ही 5 विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप खुद को प्रकृति के पास महसूस करेंगे।..

winter places in india

घूमने का मन तो बना लिया है लेकिन कहां जाएं यह फैसला नहीं कर पा रहे तो इस काम में हम आपकी मदद करेंगे। यहां हम बता रहे हैं आपको 5 ऐसे विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन जहां जाकर आप खुद को प्रकृति के पास महसूस करेंगे और ठंड को भी एन्जॉय कर सकेंगे।

1. कश्मीर

कश्मीर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है। यह सच है कि धरती पर अगर जन्नत का नजारा देखना हो तो कश्मीर से सुन्दर और कुछ भी नहीं। कश्मीर हमारे विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन की लिस्ट में भी सबसे ऊपर है। यहां बर्फ से ढकी वादियां देख कर आप ऐसा महसूस करेंगे कि जैसे यह पूरी घाटी रूई से ढकी हुई हो।

इसके अलावा यहां अल्पाइन के पेड़, झरने और खूबसूरत रंग बिरंगे फूल आपका मन मोह लेंगे। यहां विभिन्न प्रकार की वनस्पति भी पाई जाती है। कश्मीर के सेब दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा आप गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग और पहलगाम भी जा सकते हैं।

2. शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी और राज्य की सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन जगह भी है। शिमला का नाम देवी श्यामल के नाम पर रखा गया है, जो देवी काली का अवतार हैं। शिमला लगभग 7267 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह हिमालय की गोद में बसी है इसलिए सर्दियों में यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियों की छटा देखते ही बनती है। फिशिंग, स्कीइंग, ट्रेकिंग और अन्य एडवेंचरस स्पोर्ट्स का मजा यहां लिया जा सकता है। हनीमून के लिए यह हमेशा से ही हॉट डेस्टिनेशन रहा है। शिमला सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगता है।

3. ऑली

ऑली उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यह 5-7 किमी में फैला छोटा सा रिसोर्ट है। कश्मीर में गुलमर्ग व उत्तरांचल में ऑली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्कीइंग के लिए भी खासा लोकप्रिय है। इस जगह पर देवदार के बहुत से पेड़ हैं। इनकी महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। यहां जाने का बेस्ट मौसम सर्दी का ही है जब यहां बर्फ की मोटी परत जम जाती है।

4. केदारकांता ट्रैक

उत्तराखंड में घूमने के लिए काफी पर्यटक स्थल हैं, लेकिन अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो आपको केदारकांता ट्रैक जरूर जाना चाहिए। केदारकांता ट्रैक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। ट्रेकिंग के लिए उत्तराखंड में यह सबसे मशहूर जगह है। यहां 958 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में ट्रैकिंग की जा सकती है।

यहां पर ट्रैकिंग करते हुए विशाल हिमालय आपको अपनी ओर लुभाता है। साथ ही यहां ट्रेकिंग के दौरान आप सीन ब्यूटी के साथ कैम्प एडवेंचर का भी मजा ले सकते हैं। यह जगह सैलानियों को खूब लुभाती है।

5. कुल्लू मनाली

अगर आपको कुदरती खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर भी पसंद है तो मनाली जाना आपके लिए सबसे बढ़िया होगा। यह एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है। 'वैली ऑफ गॉड्स' के नाम से जाना जाने वाला मनाली एडवेंचर लवर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह जगह स्कीइंग, हाइकिंग, माउंटनीयरिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए काफी मशहूर है।

6. अंडमान द्वीप समूह

अंडमान द्वीप समूह सर्दियों के मौसम में भारत में घूमने की सबसे जगह में से एक है। आपको बता दें कि ठंड के मौसम में यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। बता दें किअंडमान निकोबार द्वीप को “गार्डन ऑफ ईडन” भी कहा जाता है। यहां आपको जगह-जगह घने पेड़, जीव जन्तु और समुद्री जीवन की विविधता देखने का मौका मिलेगा। खासतौर पर समुद्री जीवन और वॉटर स्पोट्र्स में रूचि रखने वाले लोगों को यह द्वीप बेहद पसंद आता है। अंडमान निकोबार टूर पर्यटकों को भारत में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का सबसे अधिक लाभ उठाने का अवसर करता है।

7. जयपुर

जयपुर भारत का एक खूबसूरत पुराना शहर है जो एक समृद्ध वास्तुकला विरासत का अद्भुत नमूना है। जयपुर में आपकी यात्रा के दौरान कुछ ऐसी ही विरासत देखने को मिलेंगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर भारत में सर्दियों के मौसम में घूमने की एक बहुत अच्छी जगह है। जयपुर शहर में मंदिर, ऐतिहासिक स्थल, रंगीन बाजार और देखने के लिए बहुत कुछ है। रेगिस्तानी राज्य में स्थित होने की वजह से यहाँ गर्मियों में तापमान बहुत अधिक होता है और मॉनसून में थोड़ी बारिश होती है, लेकिन यहां सर्दियों में बेहद आदर्श मौसम होता है।

8. गोवा

गोवा अपने फेमस बीच और सुन्दर समुद्री तटों के साथ उठती गिरती लहरों को देखने के लिए देश विदेश के पर्यटकों के लिए खास जगह है, गोवा घूमने के लिए भरता देश के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है, जो अपने आकर्षक समुद्र तटों के लिए दुनिया के लिए एक खास पर्यटन स्थल बन चुका है। पर्यटक गोवा आना बेहद पसंद करते है और यहां बीच के साथ धूप, रेत और सर्फिंग की इस जगह में मस्ती करना हर उम्र के लोगों को पसंद है। गोवा की यात्रा के लिए सबसे अनुकूल समय दिसंबर-मार्च महीनों के दौरान विशेष रूप से क्रिसमस और नए साल और गोवा कार्निवल के दौरान होता है, जिसकी वजह से गोवा को सर्दियों में घूमने अच्छी जगहों में से एक के रूप में जाना जाता है।

9. सिक्किम

सिक्किम भारत का एक छोटा राज्य है और खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो अपने पौधों, जीवों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों देश भर में प्रसिद्ध है। सिक्किम सर्दियों के मौसम में भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आपको बता दें कि सिक्किम का एक छोटा गाँव जूलुक सर्दियों के मौसम में बहुत ही शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है और एक जीवांत माहौल प्रदान करता है।

10. ऋषिकेश

गंगा और चंद्रभागा के अभिसरण के साथ हिमालय की तलहटी में ऋषिकेश कई प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम और साहसिक खेलों जैसे आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ऋषिकेश में वाइटवाटर राफ्टिंग उद्योग के बढ़ने और कैंपिंग और कैफे स्पॉट की संख्या बढ़ने के कारण, ऋषिकेश अलग-अलग जरूरतों वाले लोगों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल बन चुका है। ऋषिकेश गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित है, यहाँ पर आध्यात्मिकता, योग, ध्यान और आयुर्वेद सिखाने वाले कई आश्रम हैं। पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश को भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है, क्योंकि यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग आदि साहसिक खेल किये जाते हैं।

11. केरल

अगर आप ने इन सर्दियों में कहीं जाने की सोच बना ही ली है तो एक बार केरल को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. बैकवॉटर, हिल स्टेशन, समुद्री तट और वाइल्ड लाइफ हर तरह का अनुभव आपको यहां मिलेगा. प्रदूषण से कोसों दूर केरल की हरियाली भी देखने लायक है.

अगर आप हमेशा से स्नोफॉल का मजा लेना चाहते थे मगर जिन्दगी में कभी ऐसा नहीं कर पाए तो इस बार सर्दियों में घूमने का प्लान जरूर बनाएं। किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां आप स्नोफॉल का नजारा देख पाएं। अपने सपने को पूरा करने का आपके पास पूरा मौका है।

Tags: winter places in india, best winter holiday destinations, best winter holiday, winter destinations in india, sardiyon ke liye bharat me paryatan, amazing places you should visit this winter, Best Places to Visit India in Winter.

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):