A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!

रक्षाबंधन 2017 : सिर्फ दो घंटे है राखी बांधने का शुभ मुहुर्त, फिर लग जाएगा चंद्र ग्रहण | Raksha Bandhan 2017 auspicious time to tie Rakhi


रक्षाबंधन पर इस बार चंद्रग्रहण पड़ रहा है। ऐसे में राखी बांधने के लिए सिर्फ दो घंटे का ही शुभ मुहुर्त है। भाई-बहन अभी से कर लें प्लानिंग.

raksha bandhan 2017 auspicious time to tie rakhi

7 अगस्‍त को है रक्षा बंधन

प्रत्येक वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्यौहार आता है। इस साल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व सावन के आखिरी सोमवार 7 अगस्त को आ रहा है। इस बार यह शुभता नहीं बल्कि अपने साथ लेकर आ रहा है ग्रहण का काला साया। सिर्फ कुछ मिनिट के शुभ समय में ही बहनों को अपने भाई की कलाई पर सजानी होगी राखी। जब भी कोई कार्य शुभ समय में किया जाता है, तो उस कार्य की शुभता में वृ्द्धि होती है। भाई-बहन के रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राखी बांधने का कार्य शुभ मुहूर्त में करना चाहिए।

रक्षा बंधन 2017 शुभ मुहूर्त

7 अगस्त की सुबह 11.07 बजे से बाद दोपहर 1.50 बजे तक रक्षा बंधन हेतु शुभ समय है। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी होगा जो रात्रि 10.52 से शुरू होकर 12.22 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घण्टे पूर्व सूतक लग जाएगा। इससे पहले भद्रा का प्रभाव रहेगा। चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं होगा बल्कि खंडग्रास होगा। भद्रा योग और सूतक में राखी नहीं बांधनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं होगा। जब सूतक आरंभ हो जाता है तो केवल मंत्रों का जाप किया जा सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं होता।

इस बार रक्षा बंधन पर खंडग्रास चंद्र ग्रहण का साया रहेगा।

इन राशियों पर रहेगा प्रभाव

चंद्र ग्रहण के समय मुख्य रूप से मेष, सिंह, वृश्चिक, व मीन राशि वाले के लिए शुभ, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अशुभ होगा। श्रावण नक्षत्र में जन्मे जातकों के लिए ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। वहीं ज्योतिषों की माने उन्हें छाया डाला कर अपने इष्ट का जाप करना चाहिए।

रक्षा बंधन का शाब्दिक अर्थ हुआ रक्षा का बंधन। भाई अपनी बहन को हर मुश्किल से रक्षा करने वचन देता है। बहनें अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। इसे राखी पूर्णिमा के तौर पर भी जाना जाता है।

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):